सड़क दुर्घटना में दूल्हा-दुल्हन की मौत, बहनोई जख्मी पावापुरी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">नालंदा&lpar;राकेश&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> नालंदा गिरियक थाना अंतर्गत पुरैनी गांव के समीप शनिवार को अवैध बालू लोड ट्रैक्टर से कुचलकर कार सवार दूल्हा-दुल्हन की मौत हो गई। जबकि&comma; दूल्हा का बहनोई घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद चालक&comma; ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। मृतकों में दुल्हन गिरियक के सतौआ गांव निवासी कारू चौधरी की 20 वर्षीया पुत्री पुष्पा कुमारी और उसका पति नवादा जिला के रोह थाना क्षेत्र के महराना गांव निवासी तुला चौधरी का 27 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार शामिल है। मृतक के जख्मी बहनोई विम्स में इलाजरत हैं।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को नवादा जिला से बारात आई थी। शादी के शनिवार की शाम कार में सवार हो दूल्हा के साथ दुल्हन ससुराल जा रही थी। उसी दौरान पुरैनी गांव के समीप अवैध बालू लोड ट्रैक्टर कार में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही दूल्हा-दुल्हन की मौत हो गई। जबकि&comma; दूल्हा के बहनोई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि सतौआ में हर दिन बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन होता है। लोगों ने पुलिस पर भी बालू धंधेबाजों से मिलीभगत का आरोप लगाया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की