BreakingNews: एक बार फिर हत्या से दहला पटनासिटी

&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&lpar;रॉबिन राज&comma; न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> राजधानी में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नही ले रहा है। एक के बाद एक हत्याएं से लोगों में पुलिस-प्रशासन के प्रति खासा आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं एक बार फिर गोलियों के तड़तड़ाहट से आलमगंज थाना क्षेत्र के नीम की भट्टी इलाका दहल उठा है। रात के अंधेरे में अपराधियों ने 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है।हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया है। वही हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान नीम की भट्ठी इलाके का रहने वाला लाजो कुमार के रूप में किया।<br>बताया जाता है कि नीम की भट्ठी इलाके में अपराधियों ने लाजो नाम के युवक को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जहां स्थानीय लोगो ने आनन-फानन में इलाज के लिए एनएमसीएच भेजा। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया है। युवक की हत्या किस कारण हुई यह अभीतक स्प्ष्ट नही हो सका है। वही मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया हैं और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बतादें की बीते दिनों चौक थाना और खाजेकलां थाना क्षेत्र के बाद अब अपराधियों ने आलमगंज थाना क्षेत्र में हत्या की वारदात को अंजाम देकर लोगों में भय का महौल कायम किया है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

लायंस क्लब ऑफ़ पाटलिपुत्र सेवा के सौजन्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चोरी के दो एंड्रॉइड मोबाइल के साथ विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

‘युवा फॉर स्वच्छता’ पेंटिंग प्रतियोगिता में सुहानी प्रथम, मनीष द्वितीय और निशा तृतीय