Breaking : प्रेम प्रसंग में 16 वर्षीय दलित युवक की गला रेतकर हत्या!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>मनेर&lpar;आनंद मोहन&rpar;&colon; <&sol;strong>शुक्रवार को मनेर थाना क्षेत्र के बलुआ सराय में खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। हत्या की सूचना के बाद खेत में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक यवक की पहचान बलुआ गांव के कृष्णा पासवान का 16वषिय पुत्र सदानंद कुमार के रूप में हुई है। मृतक युवक सदानंद कुमार पढ़ाई किया करता था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के संबंध में मृतक के पिता कृष्णा पासवान ने बताया कि हमारा लड़का सदानंद पासवान बीते रात को बर्थडे पार्टी में गया हुआ था उसी दौरान लौटने के क्रम में प्रेम प्रसंग में लड़की के भाई एवं परिजनों ने गला रेत कर हत्या कर शव को खेत में फ़ेंक दिया। लड़की भी लड़का से प्रेम किया करता था वही दोनों के प्रेम से नाराज लड़की के भाई ने साजिश के तहत मिलकर हत्या करवा दिया। वही हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों में रो रो कर बुरा हाल है। मनेर थाना क्षेत्र के बलुआ निवासी कृष्णा पासवान के 16 वर्षीय पुत्र सदानंद पासवान बीते शाम से घर नहीं आया था। इसके बाद परिजनों के द्वारा खोजबीन किया जा रहा था लेकिन कहीं पता नही चला और आज सुबह में मृत अवस्था में गांव के पास ही प्रारंभिक स्कूल के पास शव पाया गया। इस संबध में मृतक का पिता कृष्णा पासवान ने बताया की गांव के ही पप्पू राम और उनके परिजनों के द्वारा अनुसूचित जाति समझकर मेरे परिवार को क्षति पहुंचाने की धमकी दी जा रही थी। और आज मेरे भाई की हत्या कर दी गई है। दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। जिसमें सदानंद कुमार युवक की हत्या हुई है। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की तफ़्तीश में जुटी है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सफेद रंग के कार से 64 किलो गांजा बरामद, तस्कर मक्के के खेत से फरार

471 नंबर प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया

घूरना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नदी में अवैध बालू खनन कर ले जाते ट्राली ट्रैक्टर किया जप्त!