ठिठुरन के बीच हुआ जल्ला में बलिदानी बाबू पूरन सिंह एवं धनपत बाबू की स्मृति में कंबल का वितरण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;mark><&sol;strong> संस्था पाटलिपुत्र परिषद् द्वारा जल्ला के सरताज संग्रामी बाबू पूरन सिंह तथा उद्यमशील किसान व जल्ला- शहरी क्षेत्र के सेतु रहे स्व०धनपत सिंह की पुण्यस्मृति पर ज़रूतमंदों के बीच लगभग चार सौ कंबल का वितरण किया गया। सभा का आयोजन स्थानीय मरची चौराहा स्थित धनपत चौक पर संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ 1857 के बलिदानी बाबू पूरन सिंह एवं स्व०धनपत सिंह की तैलचित्र पर मंचस्थ अतिथियों द्वारा पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व पटना साहिब विधायक नंद किशोर यादव ने कहा कि अपने पूर्वजों की स्मृति में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण से अच्छा कार्य और कुछ नहीं हो सकता।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने ग्रामवासियों को संगठित होकर समाजोत्थान के कार्य में लगने की नसीहत दी।प्रसिद्ध इतिहासकार व संगठन हिन्दू जागरण के प्रदेश संयोजक विनोद कु०सिंह यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अपने पूर्वज अमर बलिदानी पूरन बाबू की तरह धनपत जी ने स्वयं को समाज के लिए सर्वात्मना समर्पित कर दिया। उन्होंने स्थानीय इतिहास के गौरवशाली घटनाओं का भी उल्लेख किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ०त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र का सामाजिक- सांस्कृतिक स्पंदन निश्चय ही बढ़ता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में अमर बलिदानी बाबू पूरन सिंह की मूर्ति-स्थापना मरची चौक पर करने का निर्णय लिया गया तथा यह संकल्प दोहराया गया कि यह कार्य अगले छह महीने में पूरा कर लिया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले गाँव के बारह लोगों को सम्मानित किया गया जिनमें चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ० वीरेंद्र कुमार यादव&comma; शिक्षा के लिए रविंद्र सिंह&comma;अभय कुमार&comma;रोशनकांत&comma; कृषि के क्षेत्र में हरि नारायण यादव&comma;रामचरण यादव&comma; संजय पासवान&comma;दिलीप सिंह&comma; अजीत कुमार सिंह तथा खेल में विशिष्ट प्रदर्शन करनेवाले समीर राज&comma; प्रिंस कुमार एवं वरुण कुमार आदि प्रमुख रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर मुखिया नागेश्वर सिंह&comma; शिव प्रसाद मोदी&comma; दीनदयाल सिंह &comma;मरची पैक्स अध्यक्ष संतोष कु०यादव&comma;सन्नी कुमार यादव&comma; रविशंकर सिंह &comma;सुनील केसरी&comma;नवीन कुमार यादव&comma; विनय कुमार&comma; मनीष कुमार &comma;प्रमोद कुमार &comma;जे०पी० जायसवाल&comma; श्रवण यादव&comma; मनोज प्रभाकर&comma; अंशु कुमार यादव&comma; जवाहर प्रसाद&comma;मनोज कुमार यादव &comma;अजीत कुमार मिंटू &comma;ज्ञान प्रकाश&comma;रजनीश कुमार&comma; राजीव कुमार राजू&comma; रघुनाथ प्रसाद &comma;मनोज कु०यादव&comma;विद्या प्रसाद&comma; शैलेंद्र यादव मुन्ना &comma;नाथुन यादव&comma;कैलाश प्रसाद&comma;गणेश सरावगी&comma; मनीष कुमार&comma;राकेश कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। सभा का संचालन शिक्षाविद् -समाजसेवी विजय कुमार सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन संजीव कुमार यादव ने किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कंगनघाट से तख्त साहिब सौंदर्यकरण और मल्टीलैवल पार्किंग का कार्य भी जल्द होगा शुरु

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट

शेखपुरा में गलत तरीके से संचालित मां सावित्री हॉस्पिटल को किया गया सील