प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात के 88वें संस्करण को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सुना

अररिया(रंजीत ठाकुर): पीएम मोदी के संबोधन में छोटे छोटे बदलाव का समावेश होता है जो नवभारत के सामर्थ्य का न सिर्फ प्रतिबिम्ब स्वरूप प्रदर्शित करता है बल्कि करोडों भारतीयों में ऊर्जा का संचार कर कार्य करने को प्रेरित करता है। उक्त बातें भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने नगर अध्यक्ष किशनशर्मा के अगुवाई में प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात के 88वें संस्करण कोभाजयुमो कार्यकर्ताओं संग बुथ संख्या 152 पर रेडियो पर श्रवण एवं उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प के उपरांत कही। प्रदेश उपाध्यक्ष
श्री कुमार ने पीएम मोदी के मन की बातों के संबोधन का उल्लेख करते हुए कहा कि पीएम ने संग्राहलयों से लेकर वैदिक गणित और जल संरक्षण से लेकर तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट समेत कई विषयों पर बात की तथा एक क्विज के लिए कईं सवाल पूछे और टेक्नोलॉजी किस प्रकार दिव्यांग बहनों, भाइयों को मदद कर रहा है उस पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। अपने संबोधन में पीएम ने आजादी के अमृत महोत्सव पर देश के हर जिले में 75 अमृत सरोवर बनाने की बात कही वही नव निर्मित प्रधानमंत्री संग्रालय विजिट करने वाले लोगों के अनुभव को साझा करते हुए सभी से नमो एप पर म्यूजियम क्विज में हिस्सा लेने का अपील किया। साथ ही उन्होंने छोटे डिजिटल पेमेंट से भारत किस प्रकार बड़ी डिजिटल अर्थव्यवस्था बन रही है उसकी चर्चा करते हुए परीक्षा और उसमें गणित एवं शून्य की खोज का जिक्र कर कहा कि ब्रह्मांड से जुड़ी हर चीज़ गणित से जुड़ी है अगर हमने जीरो की खोज ना कि होती तो आज कुछ भी नही होता उन्होंने ने भारतीय वेदों में लिखित श्लोक का वाचन किया जिसमें सदियों पहले मिलियन या बिलियन से कही आगे का जिक्र किया गया है। मौके पर नगर अध्यक्ष किशनशर्मा,राजेश्वर कुमार साह प्रह्लाद कुमार अनिल कुमार, अमन कुमार साह, दीपक ठाकुर, शुभम कुमार राय मनीष कुमार वर्मा करण कुमार, चंदन कुमार मंडल दीपक शर्मा आदि युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements

Related posts

दानापुर दियारा में पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण किया

सुरक्षित मातृत्व व जनसंख्या स्थिरीकरण को प्रोत्साहित करने का हो रहा प्रयास

बसमतिया पुलिस और एसएसबी की कार्रवाई ब्राउन शुगर के साथ नेपाली नागरिक को किया गिरफ्तार!