भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने अन्य नेताओं के साथ पूर्णिया में सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ&period; दिलीप जायसवाल समेत तमाम नेताओं ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम &&num;8216&semi;मन की बात&&num;8217&semi; को पूर्णिया के भाजपा कार्यालय में सुना।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पूर्णिया के भाजपा कार्यालय में मन की बात के 119वें एपिसोड को सुनने वालों में भाजपा अध्यक्ष डॉ&period; दिलीप जायसवाल के अलावा पूर्णिया विधायक विजय खेमका&comma; जिला अध्यक्ष मनोज सिंह सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक विचारों को सुना।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>&&num;8216&semi;मन की बात&&num;8217&semi; सुनने के बाद भाजपा अध्यक्ष डॉ&period; दिलीप जायसवाल ने कहा कि &&num;8216&semi;मन की बात&&num;8217&semi; कार्यक्रम का प्रसारण महीने की आखिरी रविवार को होता है। प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेशों ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया और समाज के हर वर्ग तक सकारात्मक बदलाव पहुंचाने का संकल्प मजबूत किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश के लोग इस मन की बात को ध्यान से सुने।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चैंपियंस ट्रॉफी&comma; स्पेस सेक्टर में भारत की उपलब्धि&comma; अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की टीम में नारी शक्ति के उदय और युवाओं की इस क्षेत्र में बढ़ती दिलचस्पी की सराहना कर उनके उत्साह को बढ़ाया। पीएम मोदी ने युवाओं को रुचि विकसित करने के लिए सुझाव भी दिए और एआई के क्षेत्र में भारत की उभरती मजबूत पहचान पर भी बात की। प्रधानमंत्री ने बताया कि नई तकनीक को अपनाने में युवाओं की भागीदारी एक नई क्रांति को जन्म दे रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे टीम इंडिया क्रिकेट में शतक लगाती है&comma; भारत ने अंतरिक्ष में भी शानदार &&num;8216&semi;शतक&&num;8217&semi; बनाया है। पिछले महीने देश इसरो के 100वें रॉकेट के प्रक्षेपण का साक्षी बना है। यह केवल एक नंबर नहीं है&comma; बल्कि इससे अंतरिक्ष विज्ञान में नित नई ऊंचाइयों को छूने के हमारे संकल्प का भी पता चलता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा अध्यक्ष डॉ&period; दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ओबेसिटी यानी मोटापे की बात कर देशवासियों को इसके प्रति सचेत भी किया और जागरूक भी किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इधर&comma; पटना में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पटना साहिब के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम &&num;8216&semi;मन की बात&&num;8217&semi; को सुना। मन की बात सुनने के बाद सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई पहलुओं पर अपनी बात रखकर लोगों को प्रेरित किया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलु&comma; कार्यालय मंत्री प्रवीण पटेल&comma; ज्ञान ओझा&comma; पूनम शर्मा&comma; अमरेन्द्र ठाकुर शांडिल्य&comma; पहलाद कुशवाहा&comma; शिवम कुमार सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और प्रधानमंत्री के प्रेरक संवाद सुने।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

एसएसबी और नेपाल एपीएफ के द्वारा सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग

यातायात एसपी ने ‘संचालन’ का किया औचक निरीक्षण

जनता दरबार में एसपी अपराजित लोहान ने सुनीं 14 शिकायतें, त्वरित समाधान का दिया निर्देश