भाजपा एनआरआई सेल का ‘द मोदी कॉन्क्लेव ‘ पटना में, विदेशों में भी होगा प्रसारण, कई दिग्गज लेंगे हिस्सा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार भाजपा एनआरआई सेल द्वारा कल &lpar;बुधवार&rpar; को पटना के मौर्या होटल में &&num;8216&semi;द मोदी कॉन्क्लेव &&num;8216&semi; का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी&comma; उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा&comma; केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अलावा कई दिग्गज हिस्सा लेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिहार भाजपा एनआरआई सेल के संयोजक मनीष सिन्हा ने आज एक प्रेस वार्ता में इस कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी राजशेखर लिंगी&comma; काशी के आनंद नाथ सरस्वती&comma; जितेंद्र वैद्य&comma; सारिका नंदा&comma; श्रेयसी सिंह&comma; संजीव चौरसिया&comma; अनामिका सिंह&comma; गायिका देवी सहित कई हस्तियां हिस्सा लेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में भारतीय महिलाओं का उत्थान&comma; सम्मान&comma; स्टार्टअप के लिए युवाओं को मिलता सहयोग और सम्मान&comma; देश प्रथम का पर्याय बनी सुरक्षा नीति&comma; विकास भी विरासत भी&comma; पहल बनी भारतीय संस्कृति पुनर्जागरण का आधार जैसे विषयों पर चर्चा होगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री सिन्हा ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जिस तरह व्यक्तित्व है&comma; उनके विषय की बात को कुछ घंटों में रख पाना मुश्किल है। फिर भी उनकी उल्लेखनीय बातों को इस कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के लोगों के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का प्रसारण कई देशों में किया जाएगा और विभिन्न देशों के लोग वर्चुअली इस कार्यक्रम जुड़ेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने साफ लहजे में कहा कि आज देश को नरेंद्र मोदी जी के रूप में एक ऐसा पीएम मिला है जो किसी दूसरे शासनाध्यक्ष के आंख से आंख मिलाकर बात करता है। उन्होंने कहा कि आज अप्रवासी बिहारी भी अपने प्रदेश के विकास चाहते हैं और उसमे वे अपना योगदान देना भी चाहते हैं। उन्हें भी अपनी माटी की याद आती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इससे पहले प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज लाखों ऐसे लोग विदेश में रह रहे है जिनकी जड़ें बिहार से जुड़ी हैं। आज उनके बीच भाजपा की नीतियों को लेकर हम पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रांतों के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लोग पहुंचेंगे। इस प्रेस वार्ता को प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल ने भी संबोधित किया। इस प्रेस वार्ता में प्रदेश एनआरआई सेल के प्रभारी बी वी वर्मा और सह प्रभारी विशाल जी भी मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित