भाजपा नेता को बाइक सवार अपराधकर्मीयों ने मारी गोली!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> <strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">नालंदा&comma; राकेश।<&sol;mark><&sol;strong> ननालंदा में बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार की सुबह भाजपा नेता को गोलीमार कर जख्मी कर दिया है। मामला रहुई थाना क्षेत्र के हवनपुरा गांव के समीप की है। जख्मी की पहचान थाना क्षेत्र के देकपुरा गांव निवासी &lpar;35&rpar; वर्षीय सोनल सिंह के रूप में की गई है। सोनल सिंह भाजपा में रहुई मंडल के महामंत्री के पद पर हैं। गोली सोनल सिंह के पेट में लगी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भारतीय जनता पार्टी नालंदा के महामंत्री अविनाश प्रसाद ने बताया कि रहुई पुलिस के द्वारा उन्हें सूचना मिली कि उनके गांव के सोनल सिंह को अज्ञात बाइक सवार अपराध कर्मियों ने गोली मार दी है। सूचना मिलने के उपरांत वे लोग सदर अस्पताल पहुंचे जहां पता चला कि सोनल सिंह अपनी पत्नी के साथ वाइक पर सवार होकर बाढ़ गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। तभी हवनपुरा गांव के समीप बाइक सवार दो अपराध कर्मियों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके पेट में लगी है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल अपराध कर्मियों के द्वारा गोली क्यों मारी गई है इस वजह का पता नहीं चल सका है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> वहीं इस घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है। देकपूरा गांव के सरपंच&comma; मुखिया घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल पहुँच मामलें की जानकारी लेने में जुट गए है। रहूई थाना अध्यक्ष नंदन कुमार ने बताया कि जख्मी ने खुद फोन कर बताया कि उसे गोली मार दी गई है। इसके उपरांत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आनन फानन में इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस युवक से फर्द ब्यान लेने के प्रयास में जुटी हुई है। गोली क्यों और किसने चलाई है इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

एयर चीफ मार्शल अमन प्रीत सिंह तख्त पटना साहिब नतमस्क हुए

जहानाबाद में जनता दरबार : एसपी ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अमीर-ए-शरीअत का ईद संदेश : इंसानियत, न्याय और शांति की अपील