भाजपा मेरी दूसरी मां के समान : सम्राट चौधरी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज साफ कहा कि मेरे लिए भाजपा दूसरी मां के समान है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जदयू की ओर से समर्थन मांगा गया और दूत भी भेजा&comma; इसके बाद राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद प्रदेश भाजपा ने सरकार को समर्थन दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश में फिर से एनडीए की सरकार बनने के बाद आज एक संवाददाता सम्मेलन को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी&comma; विजय कुमार सिन्हा और मंत्री प्रेम कुमार ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री चौधरी ने पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि भाजपा मेरी दूसरी मां के समान है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मेरी जन्म देने वाली मां जब हम सभी को छोड़कर जा रही थी तब मैने मुरेठा बांधा था। उस समय शीर्ष नेतृत्व ने मुझे विरोधी दल के नेता की जिम्मेदारी दी थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने खुद को &&num;8216&semi;कमीटेड&&num;8217&semi; व्यक्तित्व वाला कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उस समय मैंने भावुकता में मुरेठा बांधते हुए कहा था कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाकर ही मुरेठा खोलूंगा। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा का सिपाही हूं और शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी थी&comma; उसके अनुसार निर्णय लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि पार्टी में पूरी टीम काम करती है&comma; ऐसे में व्यक्तिगत निर्णय को निरस्त भी किया जा सकता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री चौधरी ने कहा कि पिछले 17 महीनों से प्रदेश में लोकतंत्र शर्मसार हो रहा था। सरकार में रहने वाला दल अपनी ही सहयोगी पार्टी जदयू को 2024 तक समाप्त होने की बात कह रही थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार के विकास के लिए 1996 में समता पार्टी से गठबंधन किया था। 2005 में जंगलराज समाप्त करने और सुशासन स्थापित करने की लड़ाई लड़ी और जंगलराज को उखाड़ फेंका।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व ने जदयू को समर्थन देने का निर्णय लिया। उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि हम सभी लोग मिलकर विकास का कार्य करेंगे। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास को बढ़ाने और अधूरे सपने को पूरा करने का काम होगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि 2020 के चुनाव में एनडीए के घोषणा पत्र में 10 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया गया था&comma; जिसे पूरा किया जाएगा। पिछले एनडीए की सरकार में 1&period;75 लाख लोगों को नौकरी देने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। उन्होंने कहा कि 2020 के जनमत के बाद जो नीतीश जी के नेतृत्व में सरकार बनी थी&comma; वह फिर वापस आ गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उप मुख्यमंत्री ने जोर देकर भरोसा देते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी&comma; अध्यक्ष जे पी नड्डा जी और गृह मंत्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में बिहार विकास की ओर तेजी से अग्रसर होगा और 2024 में 40 की 40 सीटें एनडीए को और 2025 में बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इधर&comma; उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में जो परिवर्तन हुआ है उससे भाजपा का शीर्षस्थ नेतृत्व पर पूरे बिहार और भाजपा के कार्यकर्ता को विश्वास है। आज ये लोग आभार व्यक्त कर रहे हैं कि बिहार को जिस रास्ते पर लेकर राजद के लोग चले थे उससे भाजपा का शीर्षस्थ नेतृत्व ने बचा लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि राजद की मानसिकता बिहार में अराजकता पैदा करना&comma; सामाजिक उन्माद फैलाना&comma; जंगलराज को गुंडाराज में तब्दील करना&comma; अपराध&comma; भ्रष्टाचार बढ़ाने का था। आज हमारे शीर्षस्थ नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनो ने मिलकर यह समझे कि जनादेश सुशासन&comma; शांति&comma; सामाजिक सौहार्द के लिए है&comma; इसे हमें मजबूत करना है। विकास की गति को डबल इंजन की सरकार मिलकर बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि ये वातावरण बनाना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि हमे बड़ी जिम्मेदारी मिली है। यह अवसर पूरी तरह सेवा का है और मेवा खाने वाली मानसिकता को समाप्त करने का है। उन्होंने कहा कि यह वातावरण बनाना है जहां बिहार में रचनात्मक और विकासात्मक माहौल को खड़ा करना है। इधर&comma; मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि 2020 में बिहार में जनादेश एनडीए को मिला था। बीच में नीतीश कुमार अलग हो गए थे&comma; लेकिन अब नीतीश जी ने सही कदम उठाया है&comma; जिसका स्वागत है। हम सभी मिलकर बिहार को विकास करने का काम करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि देश में मोदी जी के नेतृत्व में सर्वांगीण विकास हो रहा है और अब बिहार में भी डबल इंजन की सरकार हो गई है। उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन और कानून का राज रहे&comma; यही भाजपा की प्राथमिकता है। इस प्रेस वार्ता में विधान पार्षद संजय मयूख&comma; प्रदेश मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता मनोज शर्मा और प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल भी उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

विज्ञान में महिलाओं की उड़ान: इस्लामिया बी.एड. कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर नवाचार की गूंज

यूएसएन किड्स हाई स्कूल फुलवारी शरीफ का वार्षिकोत्सव में नन्हे-मुन्नों ने मचाया धमाल

एनएमसीएच पारा मेडिकल छात्रसंघ इकाई के अध्यक्ष बने अमित कुमार