भाजपा ने मनाया 47वां स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं ने फहराया पार्टी ध्वज

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर नरपतगंज नगर क्षेत्र में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान स्थानीय आवास सहित नगर अध्यक्ष&comma; महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं कई बूथ अध्यक्षों के घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने कहा कि &OpenCurlyDoubleQuote;अंत्योदय का दर्शन&comma; राष्ट्रवाद का सिद्धांत और जनसेवा का लक्ष्य लेकर भाजपा जन-जन को समर्पित है।” उन्होंने कहा कि मात्र 47 वर्षों में भाजपा भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा और मजबूत स्तंभ बन चुकी है तथा जनता के विश्वास का केंद्र भी बनी है। इसका श्रेय पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और सशक्त नेतृत्व को जाता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने पार्टी को शिखर तक पहुंचाने वाले कार्यकर्ताओं को नमन करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि वे ऐसे संगठन का हिस्सा हैं&comma; जहां &OpenCurlyDoubleQuote;राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ &OpenCurlyDoubleQuote;सबका साथ&comma; सबका विश्वास” के सिद्धांत पर समाज सेवा और सशक्तिकरण के कार्य किए जा रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 13 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत नगर के सभी बूथ अध्यक्षों के आवास पर ध्वजारोहण&comma; संपर्क अभियान&comma; सक्रिय सदस्य बैठक तथा महापुरुषों के स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। महिला मोर्चा अध्यक्ष चांदनी सिंह ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुरूप विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में जिला मंत्री चन्द्रकला राय&comma; प्रियंका सिंह राजपूत&comma; पूनम मिश्रा&comma; नम्रता सिंह&comma; मंजुला सिंह&comma; उर्मिला तिवारी&comma; कृष्णदेव भगत&comma; शक्तिकेंद्र प्रमुख अमल ओझा&comma; रामजी साह&comma; बबलू हेम्ब्रम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पार्टी की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

गुरुकुल हॉस्टल में यूकेजी छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल सील

चिल्ड्रन पार्क पुलिस पोस्ट का औचक निरीक्षण, ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई

पटना में अवैध कोडिन सिरप का बड़ा खुलासा, कुल 51,000 बोतल जब्त, चेन्नई से बिहार तक फैला नेटवर्क बेनकाब