बांकीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार बंटी ने भरा नामांकन, एनडीए नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार बंटी ने आज पटना समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन &lpar;एनडीए&rpar; के वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नामांकन के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ अपने प्रत्याशी का स्वागत एवं समर्थन किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नामांकन दाखिल करने के बाद अभिषेक कुमार बंटी ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता को नमन करते हुए उनका आशीर्वाद और सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता हमेशा विकास&comma; सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ खड़ी रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्हें विश्वास जताते हुए कहा कि इस उपचुनाव में भी जनता अपना भरपूर समर्थन देकर ऐतिहासिक विजय दिलाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे जनसेवा&comma; विकास तथा क्षेत्र की अपेक्षाओं पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यहां की जनता और कार्यकर्ता की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक नितिन नवीन ने यहां विकास की एक लंबी लकीर खींची है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नामांकन से पूर्व अभिषेक कुमार बंटी ने अपने राजनीतिक गुरु एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय नवीन किशोर सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की। वे आनंदपुरी&comma; बोरिंग रोड स्थित अपने आवास से शास्त्री नगर स्थित नवीन सिन्हा पार्क पहुंचे&comma; जहां उन्होंने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके बाद वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजवंशी नगर स्थित हनुमान मंदिर&comma; गोलघर पार्क स्थित अखंड वासिनी मंदिर तथा बांस घाट काली मंदिर में दर्शन-पूजन कर चुनावी अभियान की सफलता एवं प्रदेश की समृद्धि की कामना की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने देवी देवताओं से अभिषेक के विजय और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके पश्चात वे समर्थकों के विशाल काफिले के साथ पटना समाहरणालय पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी&comma; सांसद रविशंकर प्रसाद &comma; सांसद शांभवी चौधरी&comma; जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा&comma; राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी&comma; हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ&period; अनिल कुमार सिंह&comma; विधायक रत्नेश कुमार कुशवाहा तथा विधायक संजय कुमार गुप्ता सहित एनडीए के अनेक वरिष्ठ नेता&comma; जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नामांकन के अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाजपा के समर्थन में नारे लगाए और बांकीपुर में एक बार फिर कमल खिलाने का संकल्प दोहराया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि पिछले चुनाव की तरह इस बार भी बांकीपुर की जनता भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है और विकास&comma; सुशासन तथा जनकल्याण की राजनीति पर अपनी मुहर लगाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का अपार समर्थन और कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से विजय प्राप्त करेगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बरबीघा में PMSMA के तहत लगा निःशुल्क प्रसवपूर्व जांच शिविर, गर्भवती महिलाओं को मिलीं मुफ्त सेवाएं

आदर्श ग्राम योजना के तहत शेखपुरा के 21 गांवों का चयन, समाहरणालय में हुई कार्यशाला

किसानों को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक मिलेगा एग्रीकल्चर फीडर से बिजली: सीएम सम्राट चौधरी