परसा में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर युवक से की लूटपाट

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजीत यादव&rpar;<&sol;strong>&colon; राजधानी पटना के परसा बाजार थाना अंतर्गत परसा संपतचक रोड में झाईचक मोड़ के पास दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर एक बाइक सवार युवक को फिल्मी स्टाइल में ओवरटेक कर रोका और उसके पास से सोने की चेन और पर्स में रखे ₹1200 रुपये लूट कर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। एक बाइक सवार तीन की संख्या में रहे हथियारबंद अपराधियों द्वारा सरेआम बीच सड़क पर लूटपाट की इस वारदात को वहां से गुजर रहे कई बाइक सवारों ने देखा लेकिन हथियारबंद अपराधियों के देख किसी की हिम्मत हस्तक्षेप करने की नहीं हुई। वही घटनास्थल के पास एक मार्केट में लगे सीसीटीवी में यह लूटपाट की पूरी वारदात कैद हो गई। घटना के बाद पीड़ित महुली निवासी युवक अमित कुमार परसा बाजार थाना पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज के साथ अज्ञात हथियारबंद अपराधियों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कराया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के मुताबिक परसा बाजार के महुली निवासी अमित कुमार अपनी बाइक से शनिवार की दोपहर किसी कार्यवश राजेंद्र नगर जा रहा था। इसी दौरान जाएं चक मोड़ के पास एक बाइक सवार तीन की संख्या में रहे अपराधियों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर रोका इसके बाद अपराधियों ने पिस्तौल केबल पर उसके पास पर्स में रखे 1200 रुपये और सोने की अंगूठी लूट कर फरार हो गए इस दौरान अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी की। हालांकि पुलिस फायरिंग की वारदात से इंकार कर रही है। परसा बाजार थाना अध्यक्ष माशूक अली ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज देख अपराधियों का पता लगाने में जुट गई है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पूर्व राज्यपाल डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक

ज्यादा केएमसी देने से कमजोर शिशु घर में ही हो सकते हैं स्वस्थ्य और सुरक्षित : एएनएम

चैनपुर में पद्म भूषण डॉ. सी. पी. ठाकुर का सम्मान, शिक्षा और सेवा का दिया संदेश