बाईक चालक ने नही लगाया सीट बेल्ट तो काट दिया ई चालान

<p><strong>बलिया&lpar;संजय कुमार तिवारी&rpar;&colon;<&sol;strong> बलिया में लगातार ट्रैफिक पुलिस के द्वारा उल्टा-पुल्टा ई चालान काट कर वाहन चालकों को परेशान करने का मामला सामने आ रहा है। ताजा मामला बलिया का है जहां एक बाइक चालक का ई चालान इस लिए काट दिया जाता है क्यों कि उसने सीट बेल्ट नही लगाया था। अब ये मामला किसी को भी हैरान कर सकता है भला बाइक पर सीट बेल्ट कहा होता है। पीड़ित बाइक चालक की माने तो बलिया शाहर से निधरिया के तरफ जा रहा था जहां पुलिस ने बाइक रोक कर नाम पूछा और ई चालान काट दिया। बाइक चालक ने जब चालान की जानकारी लिया तो उसके होश उड़ गए दरअसल ऐसा चालान काटा गया जो बाइक में होता ही नही&comma;कहा सीट बेल्ट नही लगाने को लेकर 1000 रुपये का ई चालान काटा गया है। जिसे केन्शल करने के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बलिया डबल मर्डर मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार!

सैंड आर्टिस्ट ने प्रधानमंत्री को रेत पर कलाकृति उकेरकर 76 वें जन्मदिन की दी बधाई

कलेक्ट्रेट परिसर में अनोखे अंदाज मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन