ईस्ट ज़ोन चैम्पियनशिप में दम दिखाएगी बिहार की स्पोर्ट क्लाइंबिंग टीम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार की स्पोर्ट क्लाइंबिंग टीम 5 सितम्बर को जमशेदपुर के लिए रवाना हो रही है&comma; जहाँ वे ईस्ट ज़ोन चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगी। यह प्रतियोगिता 6 सितम्बर 2025 की सुबह से जे&period;आर&period;डी&period; टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स&comma; जमशेदपुर &lpar;झारखंड&rpar; में शुरू होगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस प्रतियोगिता में बिहार से कुल छह खिलाड़ी भाग ले रहे हैं — बिट्टू कुमार&comma; आदित्य कुमार&comma; अभिषेक कुमार&comma; संजीत कुमार&comma; मोहम्मद सैफ और ऋषव कुमार। यह टीम पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की स्पोर्ट क्लाइंबिंग वॉल से लगातार अभ्यास कर रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिहार के पहले राष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइंबर एवं स्पोर्ट क्लाइंबिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव सैयद अबादुर रहमान इस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि&comma; &OpenCurlyDoubleQuote;यह बिहार के लिए गर्व की बात है कि हमारी टीम ईस्ट ज़ोन चैम्पियनशिप में उतर रही है। हमें पूरा विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेंगे और राज्य का नाम रोशन करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विशेष रूप से&comma; बिट्टू कुमार ने 2024 में पहली बिहार राज्य स्पोर्ट क्लाइंबिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। साथ ही&comma; बिट्टू कुमार और आदित्य कुमार का प्रदर्शन पूरे बिहार स्तर पर लगातार उत्कृष्ट रहा है&comma; जिससे टीम में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास जुड़ा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना जिला न्यायालय का बड़ा आदेश : रुक्मणी बिल्डटेक की संपत्ति होगी कुर्क

टूटी पाइपलाइन से घरों में पहुंच रहा नाले का गंदा पानी

शाहपुर डबल मर्डर पर सांसद पप्पू यादव का हमला : अपराधियों को संरक्षण दे रही है सरकार