मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार का औद्योगिक पुनर्जागरण ‘विकसित बिहार’ की ओर सशक्त कदम : मंगल पांडेय

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के दूरदर्शी सोच से राज्य औद्योगीकरण&comma; तकनीकी नवाचार और बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के स्वर्णिम युग में प्रवेश कर चुका है। यषस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में &OpenCurlyQuote;सुशासन से समृद्धि’ के मंत्र को साकार करते हुए श्री सम्राट जी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विकास कार्यों की जो श्रृंखला शुरू की है&comma; वह हर बिहारी के लिए गौरव का विषय है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी ने एक वर्ष में 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश बिहार में लाने का ऐतिहासिक संकल्प लिया है। 8000 एकड़ औद्योगिक भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है और अगले चरण में 10 हजार एकड़ अतिरिक्त भूमि तैयार होगी। इससे टेक्सटाइल&comma; फार्मा&comma; इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटो सेक्टर के बड़े उद्योग स्थापित होंगे। &OpenCurlyQuote;ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में बिहार आज देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हो रहा है। बिहार मक्का&comma; मखाना&comma; केला और लीची का सबसे बड़ा उत्पादक है। इसी क्षमता को पहचानते हुए सरकार 5 मेगा फूड पार्क और 100 एमएसएमई पार्क स्थापित कर रही है। बिहटा में अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सेंटर का शुभारंभ हो चुका है&comma; इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा वहीं प्रदेश में किसान की आय दोगुनी हो रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री पांडेय ने कहा कि पटना&comma; गया और भागलपुर के दबाव को कम करने के लिए 11 नए सैटेलाइट व ग्रीनफील्ड टाउनशिप का रोडमैप तैयार है। नागरिक उड्डयन को नई उड़ान देते हुए पटना-गया से अंतरराष्ट्रीय सेवाएं शुरू होंगी। प्रमुख हवाई अड्डों के पास एरोसिटी&comma; लॉजिस्टिक पार्क और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनेंगे। सुल्तानगंज में विश्वस्तरीय एयरपोर्ट की योजना से सीमांचल और कोसी क्षेत्र सीधे वैश्विक मानचित्र पर आएगा। &OpenCurlyQuote;अर्बन नक्शा’ को पूरी तरह डिजिटल कर पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है। हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज और मॉडल स्कूल खोलकर तकनीकी शिक्षा के संकल्प को जमीन पर उतारा जा रहा है। इससे गांव का बच्चा भी ग्लोबल तकनीक से जुड़ेगा। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने साबित किया है कि बिहार अब &OpenCurlyQuote;बीमारू’ नहीं&comma; &OpenCurlyQuote;बेमिसाल’ राज्य है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी बोले- हर 3 महीने पर DM-SP करेंगे व्यवसायियों के साथ बैठक

आयुर्वेद महासम्मेलन के 120वें स्थापना दिवस पर रक्तदान व निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 25 रक्तवीरों ने किया दान

बिहार में अपराध और अपराधियों को रोकने की दिशा में सरकार गंभीर नहीं है : एजाज अहमद