बिहार : कृषि विकास को गति देने के लिए शेखपुरा डीएम गंभीर, टास्क फोर्स बैठक में दिए कई निर्देश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma; à¤‰à¤®à¥‡à¤¶ कुमार <&sol;strong>&colon; जिले में कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ करने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में डीएम ने कृषि&comma; सिंचाई&comma; पशुपालन&comma; मत्स्य एवं गव्य विकास से जुड़ी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम ने कहा कि किसानों को समय पर कृषि इनपुट उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने जिले के सभी योग्य किसानों के बीच शत-प्रतिशत बीज वितरण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही योग्य किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने और बिना परेशानी उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश भी दिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिंचाई को लेकर डीएम ने आहर-पइन के जीर्णोद्धार में तेजी लाने को कहा। जिले के 29 नलकूपों के जीर्णोद्धार&sol;निर्माण के लिए जल्द डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाने के लिए शत-प्रतिशत किसान पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने और प्याज उत्पादकों के लिए भंडारण गृह निर्माण हेतु डीपीआर बनाने का निर्देश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पशुपालन विभाग को मवेशियों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नाद निर्माण कराने का निर्देश मिला। डीएम ने जिला कृषि पदाधिकारी को प्रखंड स्तर पर जाकर योजनाओं की समीक्षा और निरीक्षण करने को भी कहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी&comma; जिला गव्य विकास पदाधिकारी&comma; सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार : सहयोग कार्यक्रम से 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना वीमेंस कॉलेज में वित्तीय साक्षरता एवं सेबी निवेशक जागरूकता पर छात्र विकास कार्यक्रम आयोजित

चिकित्सा के क्षेत्र में पटना साहिब को मिलेगा जिला अस्पताल के रूप में विशेष सौगात