कश्मीर हमले के बाद बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बिहार में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने संभावित आतंकी खतरे को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। इस संबंध में सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों &lpar;एसएसपी&rpar; और सुरक्षा एजेंसियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राज्य में स्थित सभी संवेदनशील स्थलों—जैसे विधानसभा भवन&comma; सचिवालय&comma; उच्च न्यायालय&comma; राज्यपाल और मुख्यमंत्री आवास&comma; अन्य वीआईपी आवासों के साथ-साथ प्रमुख धार्मिक स्थलों—पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। इसके तहत अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती&comma; चेकिंग अभियान&comma; और सीसीटीवी मॉनिटरिंग को और सक्रिय कर दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सीमाओं पर भी सतर्कता बढ़ी-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एडीजी &lpar;विधि-व्यवस्था&rpar; पंकज दराद ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष चौकसी रखने के निर्देश दिए हैं। अंतरराज्यीय सीमाओं पर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन&comma; बस टर्मिनल&comma; एयरपोर्ट और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>खुफिया एजेंसियां सक्रिय-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राज्य की खुफिया इकाइयों को भी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करने और अलर्ट रहने को कहा गया है। सभी जिलों में थाना स्तर तक निगरानी बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जनता से अपील-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिहार पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों से बचें। राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल