बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24<&sol;strong>&rpar; बिहार के नव नियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल &lpar;सेवानिवृत्त&rpar; सैयद अता हसनैन आज तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए। तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह जी के द्वारा उन्हें सिरोपा भेंट किया गया। तख्त साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही&comma; महासचिव इंद्रजीत सिंह&comma; वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह&comma; उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह के द्वारा उन्हें कृपाण&comma; स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।तख्त साहिब के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने बताया कि माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल &lpar;सेवानिवृत्त&rpar; सैयद अता हसनैन ने आज तख्त साहिब में हाजरी भरी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> इस मौके पर उन्होंने गुरबाणी कीर्तन भी श्रवण किया एवं उन्हें गुरु गोबिंद सिंह जी एवं माता साहिब कौर जी के पवित्र जोड़ा साहिब के दर्शन भी करवाए गए। उन्होंने कहा कि माननीय राज्यपाल जी की गुरु घर के प्रति पूर्ण आस्था है जिसके चलते हमें पूरी उम्मीद है कि संगत की सुविधा हेतु तख्त साहिब कमेटी को उनका सहयोग मिलता रहेगा और कमेटी द्वारा जो भी मांग रखी जाएगी उसे पूरा करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले राज्यपाल महोदय के द्वारा कमेटी को एम आर आई सेंटर के लिए जगह दी गई थी और उसका नींव पत्थर भी रखा गया था उस कार्य को भी पूरा करने हेतु सहयोग आगे भी मिलता रहेगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

पटना स्टेशन क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई