बिहार : शेखपुरा डीएम के आदेश पर डिग्री कॉलेजों और मॉडल स्कूलों का व्यापक निरीक्षण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma; à¤‰à¤®à¥‡à¤¶ कुमार <&sol;strong>&colon; जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद के निर्देश पर 5 और 6 अगस्त को जिले के सभी 04 डिग्री कॉलेजों एवं 06 मॉडल विद्यालयों का वरीय पदाधिकारियों द्वारा भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य शैक्षणिक गतिविधियों&comma; आधारभूत संरचना और छात्रों को मिल रही सुविधाओं का आकलन करना था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राजकीय महाविद्यालय&comma; बाऊघाट &lpar;घाटकुसुम्भा&rpar; का निरीक्षण अपर समाहर्ता और राजकीय डिग्री महाविद्यालय&comma; शेखोपुरसराय का निरीक्षण अपर समाहर्ता &lpar;विभागीय जांच&rpar; ने किया। अन्य डिग्री कॉलेजों का निरीक्षण भी नामित पदाधिकारियों ने किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मॉडल उच्च विद्यालय&comma; मुरारपुर का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी और राजकीयकृत एस&period;बी&period;जे&period; उच्च विद्यालय&comma; चेवाड़ा का निरीक्षण जिला विकास पदाधिकारी ने किया। शेष मॉडल विद्यालयों का निरीक्षण संबंधित पदाधिकारियों द्वारा किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मॉडल स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता&comma; छात्र-छात्राओं को पोशाक की उपलब्धता&comma; भवन का रंग-रोगन&comma; खेलकूद सुविधाएं&comma; स्मार्ट क्लास&sol;ऑनलाइन शिक्षण&comma; प्रयोगशाला और शैक्षणिक संसाधनों की जांच की गई। साथ ही उपस्थिति और कक्षाओं का जायजा लिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डिग्री कॉलेजों में नामांकन की स्थिति&comma; स्वीकृत और कार्यरत शिक्षकों की संख्या&comma; नियमित कक्षाओं का संचालन&comma; पुस्तकालय&comma; प्रयोगशाला&comma; पेयजल&comma; शौचालय और अन्य आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण हुआ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने के लिए प्राचार्यों और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला प्रशासन ने कहा कि जिले के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों और मॉडल विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बिहार, साइबर अपराध पर सख्त : मुख्य सचिव और डीजीपी ने की जिलाधिकारियों-एसपी के साथ समीक्षा बैठक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2025 प्रदान किए

संत रविदास के समरसता संदेश को गांव-गांव पहुंचाएगी सरकार : सीएम