बिहार भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ की कार्यसमिति की बैठक में संगठन विस्तार और जनसंपर्क पर जोर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी आज पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में आयोजित भाजपा बिहार वाणिज्य प्रकोष्ठ की कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यसमिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए संगठन की भूमिका&comma; व्यापारिक समुदाय की सहभागिता तथा विकसित बिहार के निर्माण में उद्यमियों के योगदान पर विस्तार से अपने विचार रखे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा का वाणिज्य प्रकोष्ठ व्यापार&comma; उद्योग एवं उद्यमिता से जुड़े वर्गों के साथ सतत संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी मंच है। यह प्रकोष्ठ व्यापारियों&comma; उद्योगपतियों एवं युवा उद्यमियों की अपेक्षाओं&comma; सुझावों और अनुभवों को जनहित एवं राष्ट्रहित के व्यापक उद्देश्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में व्यापार और उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है तथा बिहार में भी विकास की नई संभावनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि विकसित बिहार के निर्माण में व्यापारिक समुदाय की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य की आर्थिक प्रगति&comma; रोजगार सृजन और निवेश को बढ़ावा देने में उद्यमियों का योगदान निर्णायक रहेगा। उन्होंने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे व्यापारिक समाज के बीच जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी और व्यापार हितैषी नीतियों की जानकारी पहुंचाएं। बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने&comma; व्यापारिक वर्ग से व्यापक संवाद स्थापित करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर भाजपा बिहार वाणिज्य प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ&period; जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता&comma; प्रकोष्ठ के प्रभारी&comma; सह-संयोजक&comma; पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हंगामा, MJMC के छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 90 लीटर नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार!

बिहार, साइबर अपराध पर सख्त : मुख्य सचिव और डीजीपी ने की जिलाधिकारियों-एसपी के साथ समीक्षा बैठक