कल बिहार बंद : NDA ने दिया ‘मातृशक्ति का आक्रोश’ का नारा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार की राजनीति में कल का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन कल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक पांच घंटे का बिहार बंद करने जा रहा है। इस बंद की अगुवाई विशेष रूप से भाजपा महिला मोर्चा कर रही है&comma; जिसे NDA ने &OpenCurlyQuote;मातृशक्ति का आक्रोश’ नाम दिया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>क्यों बुलाया गया बंद&quest;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दरअसल&comma; यह बंद विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में बुलाया गया है। दरभंगा में हाल ही में आयोजित महागठबंधन की &OpenCurlyQuote;वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान राजद और कांग्रेस नेताओं की जुबानी जंग ने सियासत को गरमा दिया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि यह टिप्पणी सिर्फ प्रधानमंत्री का नहीं बल्कि &OpenCurlyQuote;देश की हर मां का अपमान’ है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>BJP का रुख-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा बिहार अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने साफ कहा&comma; &OpenCurlyDoubleQuote;बिहार की धरती माताओं का सम्मान करती है। यह अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। NDA इस बंद के जरिए संदेश देगा कि बिहार की महिलाएं किसी भी कीमत पर अपनी गरिमा से समझौता नहीं करेंगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

हड़ताल से नहीं लौटने वाले भू-राजस्व पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज : मंत्री

मुख्यमंत्री ने जे०पी० गंगा पथ अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण