रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाँच शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> रेल पुलिस अधीक्षक अमरतेन्दु ठाकुर के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान गया जंक्शन रेलवे स्टेशन से पाँच शातिर अभियुक्तों को चोरी के मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार 08 सितंबर को गया जंक्शन पर पुलिस ने संदिग्धों की तलाश में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 सी हावड़ा छोर के पास पाँच व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठे मिले। पुलिस को देखते ही वे घबराकर भागने लगे&comma; लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गुड्डू मिश्रा &lpar;35&rpar;&comma; राजा मिश्रा &lpar;26&rpar;&comma; सुभाष मिश्रा &lpar;25&rpar;&comma; सुमन मिश्रा &lpar;19&rpar; और गौतम मिश्रा &lpar;19&rpar;&comma; सभी निवासी नेमदारगंज&comma; नवादा&comma; के रूप में की गई है। तलाशी के दौरान इनके पास से चोरी के कुल 08 मोबाइल &lpar;अनुमानित मूल्य लगभग एक लाख रुपये&rpar;&comma; ब्लेड के टुकड़े&comma; एक मेटल कटर और एक स्टील का चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि ये मोबाइल ट्रेन यात्रियों से चोरी किए गए हैं। रेल पुलिस ने बरामद सामान को ज़ब्त करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए आगे भेज दिया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

विश्व पशु चिकित्सक दिवस के अवसर पर एनीमो पेट केयर में पशु स्वास्थ्य पर जागरुकता

एसएसबी व मीडिया के बीच समन्वय बैठक, सीमावर्ती चुनौतियों पर मंथन

सीमावर्ती गांव में एसएसबी का चिकित्सा शिविर व ग्रामीण बैठक, 68 लोगों को मिला लाभ