बाइक की ठोकर से साइकिल सवार वृद्ध घायल, पटना रेफर!

&NewLine;<p><strong>जमुई&lpar;मो० अंजुम आलम&rpar;&colon;<&sol;strong> सिकंदरा थाना क्षेत्र के बरडीह गांव के समीप सोमवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से साइकिल सवार एक वृद्ध घायल हो गया। जिसे स्वजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक अरविंद कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया।घायल वृद्ध की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के नवकाडीह गांव निवासी ब्रह्मदेव महतो के रूप में हुई है। स्वजनों ने बताया वृद्ध किसी काम से अलीगंज गए थे।जहां से साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बरडीह गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में जबरदस्त ठोकर मार दी। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा बाइक सवार को पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई है। फिलहाल वृद्ध की हालत नाजुक बनी हुई है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

झूलन महोत्सव में भक्ति के रंग में रंगा दादी मंदिर, 501 महिलाओं ने किया सामूहिक मंगल पाठ

जीसस एंड मैरी एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ संपन्न

पटना में बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, शिक्षक हित और शिक्षा सुधार पर मंथन