8 माह में बनेगा भोगीपुर विद्यालय का नया भवन, बच्चों में खुशी की लहर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> संपतचक नगर परिषद के वार्ड संख्या-14 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय&comma; भोगीपुर के छात्र-छात्राएँ लंबे समय से भवन के अभाव में पढ़ाई करने को मजबूर हैं&period; इस विद्यालय में गरीब&comma; उपेक्षित&comma; दलित एवं महादलित समाज के अधिकांश बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं&period; जर्जर कमरों और कर्कट शेड में बैठकर पढ़ाई करने की समस्या अब विधानसभा तक पहुँच गई है&period; इस गंभीर विषय को विधायक अरुण मांझी ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से सदन में उठाया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सदन में पूछे गए प्रश्न के जवाब में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विद्यालय की दयनीय स्थिति को स्वीकार किया&period; उन्होंने बताया कि विद्यालय के पास अपनी 17 डिसमिल भूमि उपलब्ध है&comma; लेकिन भवन के रूप में केवल एक कमरे का निर्माण हुआ है&period; वर्तमान में विद्यालय के वर्ग कक्ष अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं और पढ़ाई का कार्य कर्कट शेड के दो कमरे&comma; बरामदा तथा एक छतदार कमरे में संचालित किया जा रहा है&period; ऐसी स्थिति में सैकड़ों बच्चे असुरक्षित और असुविधाजनक माहौल में पढ़ाई करने को विवश हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि जर्जर भवन को ध्वस्त कर नए विद्यालय भवन के निर्माण के लिए जिला कार्यालय द्वारा 2 फरवरी 2026 को बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम&comma; पटना को प्रस्ताव भेजा गया है&period; उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद सरकार ने आठ माह के भीतर नए भवन का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है&period; सरकारी आश्वासन मिलने के बाद विद्यालय के बच्चों में खुशी का माहौल है&period; मिशन नौनिहाल सम्मान से जुड़े बच्चों ने विधायक अरुण मांझी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब उन्हें भी सुरक्षित और बेहतर वातावरण में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा&period; विद्यालय के नए भवन निर्माण की उम्मीद से छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों में उत्साह देखा जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च