इमारत ए शरिया की बजट बैठक में 14 करोड़ का बजट पास, हर जिले में सीबीएसई पैटर्न पर स्कूल और अस्पताल बनाने की योजना

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> इमारत ए शरिया बिहार&comma; झारखंड&comma; ओडिशा और पश्चिम बंगाल की अहम बजट बैठक फुलवारी शरीफ स्थित अल-माहदुल आली हॉल में आयोजित की गई&period; बैठक में करीब 14 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया&period; इस बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया&period; निर्णय लिया गया कि हर जिले में सीबीएसई पैटर्न पर आधुनिक स्कूल खोले जाएंगे और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल बनाए जाएंगे&period; इसके अलावा विभिन्न विभागों के विस्तार और जनकल्याण योजनाओं को भी बजट में शामिल किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में संस्था के विभिन्न विभागों की रिपोर्ट भी पेश की गई&period; सदर काजी शरीअत मौलाना अंजार आलम कासमी ने दारुल कजा की रिपोर्ट प्रस्तुत की&period; मौलाना मुफ्ती अकील अख्तर कासमी ने दारुल इफ्ता की रिपोर्ट दी&period; मौलाना मुफ्ती मोहम्मद सुहराब नदवी ने तबलीग व संगठन विभाग की रिपोर्ट प्रस्तुत की&period; मौलाना मुफ्ती मोहम्मद सना उल हुदा कासमी ने शिक्षा विभाग की रिपोर्ट पेश की&period; दारुल उलूम इस्लामिया की रिपोर्ट मुफ्ती वसी अहमद कासमी ने प्रस्तुत की&period; इमारत पब्लिक स्कूल की रिपोर्ट मौलाना अबुल कलाम शम्सी और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की रिपोर्ट मौलाना मोहम्मद मिनहाज आलम नदवी ने दी&period; मौलाना सज्जाद अस्पताल की रिपोर्ट डॉ&period; यासिर हबीब और गर्ल्स कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट इनामुल हक खान ने प्रस्तुत की&period; बैतुल माल की आय-व्यय और आगामी योजनाओं की जानकारी इरफानुल हसन ने दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक की अध्यक्षता अमीर ए शरीअत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी ने की&period; उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा और एकता सबसे जरूरी है&period; उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और समाज को आगे बढ़ाने में सहयोग करने की अपील की&period; उन्होंने मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं पर चिंता जताते हुए सरकार से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की&period; नायब अमीर ए शरीअत मौलाना मोहम्मद शमशाद रहमानी कासमी ने कहा कि इमारत ए शरिया ने कठिन परिस्थितियों में भी समाज को सही दिशा देने का काम किया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इमारत शरिया के नाज़िम मौलाना सईदुर रहमान क़ासमी ने कहा कि इमारत शरिया ने कठिन और चुनौतीपूर्ण समय में भी समाज को हिम्मत और हौसले के साथ जीवन जीने की सही राह दिखाई है&period; उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि लोग धैर्य और समझदारी के साथ परिस्थितियों का सामना करें और इमारत शरिया को मजबूत बनाने के लिए मिलकर प्रयास करें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौलाना नौशाद नूरी साहब&comma; उस्ताद दारुलउलूम वक़्फ़ देवबंद&comma; ने कहा कि इमारत शरिया का संगठन बहुत मजबूत और व्यवस्थित है&period; उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह या गलत प्रचार से प्रभावित न हों&period; उन्होंने कहा कि अमीर ए शरीअत की दूरदर्शिता&comma; समझदारी और बेहतर नेतृत्व से संस्था लगातार आगे बढ़ रही है और सभी लोगों को इसका सहयोग करना चाहिए। वलीउद्दीन रहमानी&comma; कोलकाता&comma; ने कहा कि इमारत शरिया का कार्यक्षेत्र बहुत बड़ा हो गया है और इसके काम लगातार बढ़ रहे हैं&period; इसलिए संस्था के विकास के लिए बजट में बढ़ोतरी जरूरी है&comma; ताकि अधिक लोगों तक मदद और सेवाएं पहुंचाई जा सकें&period;<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौलाना इकरामुल हक ऐनी&comma; झारखंड&comma; ने कहा कि इमारत शरिया का पूरा काम मजबूत और सक्षम नेतृत्व से जुड़ा हुआ है&period; इसी कारण संस्था लगातार विकास कर रही है और समाज की सेवा कर रही है। मौलाना जफर आलम नदवी&comma; ओडिशा&comma; ने कहा कि मुसलमानों को जकात व्यवस्था की सही जानकारी देना बहुत जरूरी है&period; उन्होंने कहा कि यदि लोग जकात को सही तरीके से समझें और उसका पालन करें तो समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों को काफी मदद मिल सकती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौलाना जावेद अख्तर नदवी&comma; उस्ताद दारुलउलूम नदवतुल उलमा&comma; ने कहा कि इमारत शरिया लगातार प्रगति कर रही है और यह संस्था के ईमानदार और समर्पित नेतृत्व का परिणाम है&period; उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए लाभकारी बताया&period;<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हाजी मुहम्मद आरिफ रहमानी ने कहा कि इमारत शरिया के बैतुल माल को और मजबूत बनाने की जरूरत है&comma; ताकि जरूरतमंद लोगों की अधिक सहायता की जा सके और समाज सेवा के कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सके। मौलाना अंसारुल्लाह&comma; रांची&comma; ने कहा कि झारखंड में इमारत शरिया द्वारा चलाया गया एसआईआर जागरूकता अभियान बहुत सफल रहा है&period; इस अभियान से कई लोगों को लाभ मिला है और लोगों को उनके अधिकारों के बारे में सही जानकारी मिली है&period; उन्होंने कहा कि इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाना चाहिए। शमीम अहमद&comma; कोलकाता&comma; ने कहा कि यदि समाज का हर व्यक्ति इमारत शरिया के विचार और उद्देश्यों को समझकर उससे जुड़े&comma; तो इससे समाज और व्यक्ति दोनों का विकास होगा और लोगों का जीवन बेहतर बन सकेगा&period; वलीउद्दीन रहमानी सहित अन्य वक्ताओं ने संस्था के सामाजिक और शैक्षणिक कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के अंत में समाज की तरक्की&comma; शिक्षा के प्रसार और देश में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

दुर्गा क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को 05 विकेट से हराया

आम लोगों के साथ सीधा संवाद करने का माध्यम कला संवाद पत्रिका : मंत्री