भारतीय लोकहित पार्टी अध्यक्ष ने पीएमओ से मांगा जवाब, कहा व्यापारी थाना बनना है लोकहित में जरूरी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारी शरीफ&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए भारतीय लोकहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुदेव प्रेम ने प्रधानमंत्री कार्यालय &lpar;पीएमओ&rpar; को पत्र लिखा है&period; उन्होंने कहा कि राज्य में आये दिन घर में घुसकर गोली मारने जैसी वारदातें हो रही हैं&comma; लेकिन सरकार अपराध पर नियंत्रण करने में विफल साबित हो रही है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गुरुदेव प्रेम ने कहा कि जब किसी की हत्या होती है या अपराध की बड़ी घटना घटती है तो सबसे ज्यादा भय व्यापारी वर्ग और दुकानदारों में फैलता है&period; व्यापारी निश्चिंत होकर पूंजी निवेश नहीं कर पाते&period; निजी क्षेत्र के कारोबारी मजबूरी में अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं&comma; लेकिन हमेशा इस भय में रहते हैं कि न जाने कब कौन सी घटना घट जाए&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि यह स्थिति बिहार के लिए बेहद चिंताजनक है और सरकार को इस पर गंभीरता से कदम उठाना चाहिए&period; इसी कारण उन्होंने बार-बार प्रधानमंत्री जी से आग्रह किया है कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए विशेष &&num;8220&semi;व्यापारी थाना&&num;8221&semi; का गठन किया जाए&period; उन्होंने तर्क दिया कि जिस तरह एससी-एसटी के लिए विशेष थाना व्यवस्था की गई है&comma; उसी तरह व्यापारियों की सुरक्षा को देखते हुए भी एक अलग थाना बनाया जाना चाहिए&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गुरुदेव प्रेम का कहना है कि यदि व्यापारी सुरक्षित रहेंगे तो अपराधियों में भी कानून का डर कायम होगा&period; इससे न केवल व्यापारी वर्ग का विश्वास बढ़ेगा बल्कि राज्य की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी&period; उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार को अब इस पर ठोस निर्णय लेना होगा ताकि व्यापारी बिना डर-भय के कारोबार कर सकें और समाज में शांति और विकास का वातावरण कायम हो सके&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

मूल्य वृद्धि अविलंब वापस नहीं लेने पर राज्य व्यापी आंदोलन की भाकपा ने दी चेतावनी