भंगही भोड़हर सड़क नाला में तब्दील,आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों किया सड़क जाम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon; <&sol;strong>अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भंगही पंचायत के वार्ड संख्या चार स्थित मध्य विद्यालय एवं मस्जिद के समीप भंगही से भोड़हर जाने वाली सड़क को सैकड़ों ग्रामीणों ने रविवार को किया जाम। मिली जानकारी के अनुसार बरसों से यह सड़क उक्त स्थानों पर नालों में तब्दील है थोड़ी सी ही बारिश में लोगों का पैदल चलना दुर्लभ हो जाता है। इस बात को लेकर पूर्व में भी विधायक से लेकर सांसद एवं सड़क निर्माण पदाधिकारी से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि को इस समस्या से अवगत कराया गया था। दो दिनों से हो रही बारिश के कारण सड़क नाले में तब्दील हो जाने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो चुका है। इसी बात को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया वहीं उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि आज से 2 दिन पूर्व इसी पानी और गड्ढे के कारण से एक टेंपो चालक का टेंपो पलट गया&comma; पलट जाने से एक व्यक्ति का हाथ टूट गया तथा कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर उपस्थित जिला पार्षद उपाध्यक्ष अररिया&comma; प्रतिनिधि श्रवण कुमार दास&comma; वार्ड सदस्य मोहम्मद सज्जाद&comma; वार्ड सदस्य दिलीप यादव&comma; वार्ड सदस्य सह उप मुखिया प्रतिनिधि पंकज यादव&comma; पूर्व मुखिया प्रतिनिधि शिवनारायण यादव&comma; ने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए शांत कराया।वहीं जिला पार्षद उपाध्यक्ष ने क्षेत्र के विधायक जयप्रकाश यादव से बात कर समस्या से अवगत कराएं तो वहीं सड़क निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को भी इसकी जानकारी दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं मामले की जानकारी फुलकाहा थाना पुलिस को मिलते ही एएसआई जगरनाथ राम एसआई श्रीराम शर्मा ने पुलिस वालों के साथ उक्त स्थान पर पहुंच कर उपस्थित लोगों के सहयोग से आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क पर से जाम को हटवाया तथा श्रीराम शर्मा ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारी को जानकारी दिया जाएगा जल्द से जल्द मरम्मत कार्य किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं उपस्थित कुछ लोगों ने बताया कि सड़क का यह स्थिति सड़क के दोनों साइड अतिक्रमण किये जाने के कारण पानी का बहाव नहीं है&comma; जिस कारण सड़क पर पानी जमा रहता है। सरकारी विभाग के अधिकारी को चाहिए कि सड़क के दोनों साइड का अतिक्रमण हटाते हुए नाला का भी निर्माण कराया जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>क्या कहते हैं कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग&comma; सनोज राम &colon;-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस बाबत श्री राम ने बताया कि यह सड़क बनाने की स्वीकृति ले लिया गया है। यह सड़क 5 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा 2 महीने बाद इसका टेंडर पूरा किया जाएगा और निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ हो जाएगा तत्काल चलने लायक मरम्मत करवा देते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>क्या कहते हैं पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अजय साह&colon;-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस बाबत श्री साह ने बताया कि मेरे कार्यकाल में भी इसी प्रकार का समस्या उत्पन्न हुआ था समस्या को देखते हुए अपने निजी फंड से सड़क पर मरम्मत करवाया गया था&comma; जबकि सड़क पंचायत के दायरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि सड़क के किनारे तत्कालीन मुखिया चांदनी देवी के समय 2021&sol;2022में ही नाला निर्माण को लेकर योजना की स्वीकृति ग्राम सभा से प्राप्त है। जिसका योजना संख्या-02&sol;19-20&comma; प्रकृलित राशि-14&comma;98&comma;700 रुपया है। कुल लंबाई 865 फीट बताया गया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

विधानसभा में जयनगर से घूरना सड़क निर्माण का मांग

बसमतिया पुलिस ने 87 लीटर शराब व बाइक किया जप्त!

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!