पटना सिटी में 10-11 सितंबर को भादो वदी अमावस्या महोत्सव, 501 महिलाओं का होगा मंगल पाठ

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> श्री राम सती दादी जी पटना ट्रस्ट&comma; पटना सिटी की ओर से श्री रानी सती दादी जी मंदिर&comma; मार्ग मिरचाई गली में 10 एवं 11 सितंबर को भादो वदी अमावस्या महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। दो दिवसीय महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभात भरतिया ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 10 सितंबर को शाम 4 बजे से होगा। प्रथम दिन दादी जी को कमलगट्टे के पुष्प अर्पित किए जाएंगे। इसके बाद अंजू टेकरीवाल एवं अर्चना टिवडेवाल द्वारा मेहंदी उत्सव के माध्यम से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>महोत्सव का मुख्य समारोह 11 सितंबर को सुबह 6 बजे मंगला आरती के साथ शुरू होगा। इस अवसर पर दादी जी का भव्य अलौकिक श्रृंगार&comma; छप्पन भोग&comma; महाप्रसाद&comma; मंगल पाठ&comma; खजाना&comma; चुनरी एवं गजरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्य आकर्षण 501 महिलाओं द्वारा सामूहिक मंगल पाठ होगा। मंगल पाठ के दौरान 108 महिलाओं द्वारा 21 हजार जवा पुष्प दादी जी के चरणों में अर्पित किए जाएंगे। मंगल पाठ को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायिका रिया शर्मा स्वर देंगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>महोत्सव की तैयारियों में श्री नारायणी महिला मंडल&comma; मंगल सखी पटना सिटी एवं मारवाड़ी महिला समिति पटना सिटी की सदस्याएं सक्रिय रूप से जुटी हैं। महोत्सव को सफल बनाने में गिरधारी लाल सराफ&comma; प्रभु दयाल भरतिया&comma; ईश्वर लाल अग्रवाल&comma; गजानन बूबना&comma; सुभाष झुनझुनवाला&comma; सुरेश चौधरी&comma; डॉ&period; सुशील पोद्दार&comma; सुनील बंका&comma; मनोज झुनझुनवाला&comma; राजेश कमलिया&comma; अमित झुनझुनवाला&comma; राजेश चौधरी एवं संजीव देवड़ा सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा, मदद और राहत के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

पर्यूषण महापर्व आज से, आत्मशुद्धि और संयम की आराधना में जुटे जैन श्रद्धालु

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक होंगे 13 प्रकार के कार्यक्रम : संजय सरावगी‎