भाजपा कार्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढाओ प्रकोष्ठ ने किया सम्मान सह होली मिलन समारोह का आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> 21 मार्च । बिहार भाजपा के अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कहा कि यह देश पूरी तरह बहनों और माताओं का है। यही कारण है कि हम भारत माता कहते है और देश को मां का दर्जा देते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी इनकी संतान देश को समृद्ध करने में लगे है। आज महिलाओं को अधिकार देकर शक्ति का और देश को सम्मान दिया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा प्रदेश कार्यालय में &&num;8216&semi;बेटी बचाओ बेटी पढाओ&&num;8217&semi; प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सम्मान सह होली मिलन समारोह में आई बहनों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने के लिए काम कर रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के जरिए महिलाओं को रसोई घर में धुएं से मुक्ति दी तो इज्जत घर देकर बहनों और माताओं को कई समस्याओं से मुक्ति देने का काम किया। यही नहीं लोकतन्त्र में हिस्सेदारी भी दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री चौधरी ने जोर देकर कहा कि अब तक कांग्रेस कहा करती थी कि लोकतन्त्र में महिलाओं को हिस्सेदारी देना उनका सपना था&comma; लेकिन उनके सपने को भी पूरा करने का काम मोदी सरकार ने किया। अगले चुनाव से 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को मिल जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि महिलाएं जब कमजोर पड़ती हैं तो शक्ति के रूप में काली और दुर्गा का प्रारूप हो जाती हैं जब विद्या की जरूरत ही तो मां सरस्वती की आवश्यकता होती है और जब धन की जरूरत है तो मां लक्ष्मी को याद करना पड़ता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि मां का दर्जा&comma; आदर्श का दर्जा सिर्फ बहनों और माताओं को ही दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि इस नारे के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी ने बेटी को पढ़ाने का काम किया। अगर एक बच्चा पढ़ता है तो सिर्फ एक बच्चा पढ़ता है &comma; लेकिन जब एक बेटी पढ़ती है तो पूरा परिवार पढ़ता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इधर&comma; इस होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि होली मिलन समारोह प्रकृति के असली स्वरुप को प्रदर्शित करता है और यह प्रकृति का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यही प्रकृति शक्ति है और यही सही भक्ति है। यही भक्ति मुक्ति है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री सिन्हा ने कहा कि जो प्रकृति का सम्मान करते है&comma; उनके सान्निध्य में रहते है&comma; उन्हें निश्चित रूप से प्रकृति का वरदान मिलता है। प्रकृति के विपरीत चलने वाला कभी सुखी नहीं रहता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस आयोजन में मुख्य रूप से विधान पार्षद निवेदिता सिंह&comma; अनामिका सिंह पटेल&comma; भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अमृता भूषण&comma; प्रदेश मंत्री रीता शर्मा&comma; महिला मोर्चा प्रभारी सजल झा&comma; प्रकोष्ठ के संयोजक अनामिका शंकर&comma; सह संयोजक अर्चना ठाकुर&comma; कल्पना मेहता&comma; प्रभारी पिंकी कुशवाहा&comma; मीडिया प्रभारी डॉ० संगीता सिंह&comma; हेमलता कुशवाहा&comma; सुषमा साहु&comma; सुजीत मिश्रा सहित सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस आयोजन का मंच संचालन प्रकोष्ठ के सह संयोजक अर्चना ठाकुर&comma; कार्यक्रम व्यवस्था तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ० संगीता सिंह ने किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह आयोजन

आईओसीएल के मजदूरों की मांगों पर चर्चा, प्रशासन ने की शांति व्यवस्था की अपील

जिलाधिकारी ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश