बेऊर हत्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में सुपारी देकर कराई गई थी हत्या!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> पटना के बेऊर थाना क्षेत्र में बाईपास किनारे मिले आनंद कुमार के शव मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए मुख्य साजिशकर्ता समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है&period; पुलिस जांच में सामने आया है कि पूर्व से चल रहे पारिवारिक जमीन विवाद के कारण आनंद कुमार की सुपारी देकर हत्या कराई गई थी&period; गिरफ्तार आरोपितों के पास से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पश्चिमी&rpar; साकेत कुमार ने बताया कि 30 मई 2026 को बेऊर थाना क्षेत्र में बाईपास किनारे निदान अस्पताल वाली गली में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची&period; मृतक की पहचान पैठानी नत्थुपुर निवासी आनंद कुमार के रूप में हुई&period;फिलहाल आनंद परिवार के साथ घटनास्थल के नजदीक ससुराल के पास किराए में रह रहा था &period;आनंद के शब का पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों के आवेदन पर बेऊर थाना कांड संख्या 320&sol;26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103&lpar;1&rpar;&comma; 3&lpar;5&rpar; तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पश्चिमी&rpar; के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1&comma; फुलवारीशरीफ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया&period; जांच के दौरान पहले 4 जून को उमेश कुमार उर्फ सुटाली राय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया&period; इसके बाद तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार अन्य आरोपितों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया&period;गिरफ्तार आरोपितों में शास्त्रीनगर निवासी राजीव कुमार&comma; पैठानी नत्थुपुर निवासी आदर्श कुमार उर्फ गोलू&comma; समपतचक बाजार निवासी रौशन कुमार तथा शाहपुर निवासी गौरी शंकर शामिल हैं&period; पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं&period; सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने खुलासा किया कि आनंद कुमार की हत्या सुपारी देकर शूटरों से कराई गई थी&period; पुलिस के अनुसार&comma; वारदात को अंजाम देने वाले शूटर गोनू कुमार&comma; प्रिंस कुमार और मयंक कुमार वर्तमान में दीदारगंज थाना कांड संख्या 104&sol;26 में न्यायिक हिरासत में हैं&period; अनुसंधान में यह भी स्पष्ट हुआ कि हत्या की मुख्य वजह आनंद कुमार और भुटाली राय के बीच लंबे समय से चला आ रहा पारिवारिक जमीन विवाद था।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना विमेन्स कॉलेज का ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न

यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने नेशनल मेडलिस्ट रिशु राज और राष्ट्रीय खिलाड़ी भूमि कुमारी को किया सम्मानित