जलपारी मछली उत्पादक समूह के 35 जीविका दीदियों का मछली पालन पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत

<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> जिला पदाधिकारी&comma; अररिया के निर्देशानुसार रानीगंज के खरहट पंचायत के नारायणपुर में आर-सेटी अररिया एवं जीविका के सहयोग से जलपारी मछली उत्पादक समूह के 35 जीविका दीदियों का मछली पालन पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गयी। इसका विधिवत उदघाटन जिला रोजगार प्रबंधक डॉ अमित सागर&comma; जिला पशुधन प्रबंधक डॉ0 दीपक&comma;प्रशिक्षण अधिकारी रंजन कुमार&comma; प्रोक्योरमेंट प्रबंधक धरमवीर कुमार &comma; आरसेटी फेकल्टी तौकीर आलम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके अंतर्गत दीदियों को 10 दिनों तक मछली पालन से संबंधित जानकारी दी जाएगी&period;<&sol;p>&NewLine;<p>जिला रोजगार प्रबंधक डॉ अमित सागर ने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से जलपरी मछली उत्पादक समूह की दीदीयां आत्मनिर्भर बनेंगी एवं स्वरोजगार से जुड़कर अतरिक्त आय का सृजन करेंगी। जिला पशुधन प्रबंधक डॉ दीपक ने कहा कि इस प्रशिक्षण से जुड़ी दीदी मछली पालन की तकनीकी जानकारी हासिल कर बेहतर तरीके से मत्स्य पालन कर सकेंगी। प्रशिक्षण के उपरांत सभी दीदियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

वैशाली हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा धूमधाम से मनाई गई

ठिकरी गांव की सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ में फंसी ग्रामीणों की जिंदगी

पत्नी और उसकी मां ने की पति की जमकर पिटाई, महिला कांस्टेबल खड़ी देखती रही