बथनाहा एसएसबी जवानों ने भंगही चौक के समीप भारी मात्रा में कार पर लदे शराब सहित चालक को धर दबोचा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> बुधवार की देर रात फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भंगही चौक के समीप एसएसबी 56 वीं वाहिनी बथनाहा के मुख्य आरक्षी सुबोध कुमार सिंह के नेतृत्व में जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर समय करीब रात्रि 10&colon;00 बजे नेपाल के तरफ से आ रहे टाटा इंडिगो कार रजिस्ट्रेशन नंबर बी&period;आर -11- डब्लू-9637 वाहन नेपाल के तरफ से आ रहा था। अंधेरे में वाहन की रोशनी देख जवानों ने सड़क किनारे नाका लगा दिया&comma; जैसे ही जवानों ने वाहन को रोकने के लिए टॉर्च जलाएं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>चालक ने जवानों को देख तेजी से भागने लगा&comma; भागते देख जवानों ने पीछा कर पुल के समीप जाकर धर दबोचा। वहीं कार में बैठे एक व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर वाहन से कूदकर भाग निकला।जबकि चालक चरानी निवासी&comma; पोस्ट बटुर बाड़ी&comma; थाना ताराबाड़ी&comma; जिला अररिया को जवानों ने कब्जे में लेकर पूछताछ कर फुलकाहा थाना लाया। जहां उक्त चालक ने बताया कि कार के अंदर सोनापुर निवासी रूपेश कुमार बैठा हुआ था उसी का शराब है। जवानों के द्वारा पीछा करने के क्रम में रूपेश कुमार ने कार से छलांग लगाकर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। मिली जानकारी के अनुसार शराब तस्कर शराब नेपाल से लेकर भारतीय क्षेत्र जिमराही गांव से भोड़हर गांव होते हुए भंगही के रास्ते फोरलेन पर जा रहा था। फोरलेन से जिला सुपौल के सिमराही बाजार में रूपेश कुमार के द्वारा किसी दूसरे व्यक्ति के हाथ बेचना था। वहीं चालक व शराब सहित कार को फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द किया।पुलिस ने पूछताछ एवं कागजी खानापूर्ति के बाद उक्त चालक को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है। एसएसबी के इस अभियान में बथनाहा मुख्यालय स्थित मुख्य आरक्षी सुबोध कुमार सिंह&comma; आरक्षी रवि शंकर कुमार&comma; रामप्रवेश सिंह&comma; मुन्ना प्रसाद&comma; गौरीशंकर&comma;एम टी जे बसुमतरी आदि जवान शामिल थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण