बसमतिया पुलिस ने 34 बोतल अंग्रेजी शराब के एक तस्कर किया गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त बाइक जप्त!

&NewLine;<p><br><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> बसमतिया थाना पुलिस ने रविवार की रात्रि गश्ती के दौरान भारत नेपाल सीमा से सटे बसमतिया बाजार से 34 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को धरदबोचा। शराब तस्करी में प्रयुक्त एक हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी किया जप्त। जप्त अंग्रेजी शराब ब्लैक ओके 12 बोतल एवं उमंगा 22 बोतल पाया गया है।गिरफ्तार व्यक्ति सुपौल जिला अंतर्गत बीरपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत के परमानंदपुर वार्ड नंबर 13 निवासी 32 बर्षीय मोहम्मद सज्जाद अली पिता मोहम्मद जहीरूद्दीन बताया गया है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यह कार्रवाई थाना अध्यक्ष अमर कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर गस्त के दौरान की गई है। उक्त व्यक्ति को मोटरसाइकिल से जाते देख शक के आधार पर रोकर पूछताछ करने तथा तलाशी करने पर शरीर में पहने स्वेटर व जैकेट के अंदर में छुपा कर ले जा रहे शराब को बरामद किया गया है। उक्त व्यक्ति पर बीरपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट एवं शराब कांड में दर्ज कुल 4 आपराधिक इतिहास है। थाना अध्यक्ष ने गिरफ्तार व्यक्ति से आवश्यक पूछताछ कर आज सोमवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

हड़ताल से नहीं लौटने वाले भू-राजस्व पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज : मंत्री

मुख्यमंत्री ने जे०पी० गंगा पथ अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण