एमबीबीएस छात्रों के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>मेडिकल एजुकेशन यूनिट के तत्वावधान में शुक्रवार को एमबीबीएस 2022 और 2023 बैच के छात्रों के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या डॉ&period; उषा कुमारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को अचेत मरीज की पहचान&comma; कार्डियक अरेस्ट की स्थिति को समझना&comma; उच्च गुणवत्ता वाली सीपीआर देना&comma; समय पर मदद के लिए कॉल करना तथा वयस्कों और बच्चों में चोकिंग &lpar;दम घुटने&rpar; की स्थिति से निपटने के तरीकों की जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण डॉ&period; बिजॉय&comma; डॉ&period; नितिन&comma; डॉ&period; मोतीलाल और डॉ&period; निशांत द्वारा प्रभावी ढंग से संचालित किया गया। प्रशिक्षकों ने सरल भाषा में विषयों को समझाते हुए लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी प्रस्तुत किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में कुल 110 छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और प्रायोगिक सत्रों के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। विशेष रूप से बच्चों में चोकिंग की स्थिति के प्रबंधन पर जोर दिया गया&comma; जिसका विस्तृत प्रदर्शन किया गया और छात्रों से अभ्यास भी कराया गया। इस कार्यक्रम में &OpenCurlyDoubleQuote;लर्निंग बाय डूइंग” तथा &lpar;डिमॉन्स्ट्रेशन&comma; ऑब्जर्वेशन&comma; असिस्टेंस&comma; परफॉर्मेंस&rpar; पद्धति को अपनाया गया&comma; जिससे छात्रों के कौशल और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई। संस्थान द्वारा जानकारी दी गई कि यही प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 अप्रैल को एमबीबीएस 2024 और 2025 बैच के छात्रों के लिए भी आयोजित किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, सरकार देगी पूरा सहयोग : सीएम सम्राट चौधरी

AI-Generated कमांडो के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की अनुशंसा

गर्दनीबाग में PDS डीलरों का विशाल धरना, तेजस्वी यादव ने दिया समर्थन