बांकीपुर उपचुनाव : मतदान केंद्रों का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव-2026 को निष्पक्ष&comma; स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पटना पुलिस लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;मध्य&rpar; श्रीमती ममता कल्याणी ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता&comma; सुरक्षा व्यवस्था&comma; उपलब्ध संसाधनों तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों की भी समीक्षा की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एसपी &lpar;मध्य&rpar; ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को चुनाव ड्यूटी के दौरान पूरी मुस्तैदी&comma; सतर्कता और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। पटना पुलिस ने कहा है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को स्वतंत्र&comma; निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेंगे बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, सोलर पैनल अधिष्ठापन कार्य में तेजी लाने का निर्देश

बीएसआरडीसीएल की समीक्षा बैठक में चल रही एवं आगामी परियोजनाओं की प्रगति पर मंथन, कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर