NMCH में रक्तदान शिविर का आयोजन, डॉक्टरों व छात्रों ने किया रक्तदान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> नालंदा चिकित्सा महाविद्यालय &lpar;NMCH&rpar; स्थित ब्लड बैंक में गुरुवार को नेशनल मेडिकोज़ ऑर्गनाइजेशन &lpar;NMO&rpar; इकाई की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं चिकित्सा शिक्षकों ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यक्रम का संचालन एनएमओ के छात्र रितिक ने किया&comma; जबकि दीक्षा और अंजली ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। अतिथियों का स्वागत डॉ&period; प्रो&period; राकेश कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर किया। शिविर का उद्घाटन करते हुए NMCH की प्राचार्य डॉ&period; उषा कुमारी ने अस्पताल के यूजी एवं पीजी छात्रों को बैचवार रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने डॉक्टरों&comma; नर्सों और कर्मचारियों के लिए भी अलग-अलग महीनों में रक्तदान अभियान चलाने का सुझाव दिया तथा NMO की पहल की सराहना करते हुए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अधीक्षक डॉ&period; राजीव रंजन ने रक्तदान करने वाले डॉक्टरों&comma; स्वास्थ्यकर्मियों और छात्रों का आभार व्यक्त किया। NMO के उपाध्यक्ष एवं प्रशासी पदाधिकारी डॉ&period; मुकुल कुमार सिंह ने रक्तदान के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि इससे हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है और नई लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है। वहीं&comma; मानसिक रोग विभागाध्यक्ष एवं NMO अध्यक्ष डॉ&period; संतोष कुमार ने कहा कि रक्तदान से आत्मसंतुष्टि के साथ समाज के प्रति भावनात्मक जुड़ाव भी बढ़ता है। डॉ&period; एस&period; के&period; आस्तिक ने सभी से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि &&num;8220&semi;रक्तदान महादान है। शिविर के दौरान उपाधीक्षक डॉ&period; पी&period;डी&period; वर्मा और डॉ&period; सतीश कुमार ने भी रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। शिशु रोग विभाग के प्रो&period; सुजीत कुमार ने सबसे पहले रक्तदान किया&comma; जबकि उनके साथ डॉ&period; संतोष कुमार ने भी रक्तदान किया। इस अवसर पर एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ&period; &lpar;प्रो&period;&rpar; विजय कुमार&comma; डॉ&period; &lpar;प्रो&period;&rpar; मोतीलाल दास&comma; डॉ&period; &lpar;प्रो&period;&rpar; गुरमुख प्रसाद&comma; डॉ&period; रूपम कुमारी&comma; डॉ&period; राजकिशोर प्रसाद&comma; डॉ&period; विकास शंकर सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक एवं चिकित्सा शिक्षक उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

मौत के साए में चल रहा नवाबगंज उपस्वास्थ्य केंद्र, जर्जर भवन में रोज पहुंच रहे 40 मरीज

अनुत्तीर्ण छात्राओं का बढ़ाया हौसला, डॉ. रुक्मिणी बनर्जी ने दिया सफलता का मंत्र

पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ भयमुक्त माहौल में सम्पन्न करायें चुनाव : डीएम