फुटबाल प्रतियोगिता में बलिया ने मऊ 7-6 हराया

<p><strong>बलिया&lpar;संजय कुमार तिवारी&rpar;&colon;<&sol;strong> संत यतीनाथ मिनी स्टेडियम सुखपुरा में वाईएन स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित अंतर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट में बुधवार को शिमला स्पोर्टिंग क्लब मऊ और स्टार स्पोर्टिंग क्लब बलिया के बीच मैच खेला गया जिसमें पेनाल्टी शूटआउट से मैच का निर्णय हुआ।बलिया ने मऊ को 7-6 से पराजित किया।खेल के प्रारंभ में बलिया के खिलाडियों ने काफी उम्दा खेल का मुजाहिरा किया लेकिन वे गोल नहीं कर पाये।बलिया के खिलाडियों ने गोल करने के चार-पांच आसान मौके गंवाये।मैच के 33 वें मिनट पर मऊ के रियान अहमद ने अपने साथी के पास पर आसान गोल कर दिया।बलिया के खिलाड़ी आकाश ने पहले हाफ के 40 वें मिनट में गोल कर अपने टीम को बराबरी पर ला दिया।मैच के दूसरे हाफ में मऊ के मुमताज ने 40 वें मिनट में एक गोल कर अपनी टीम को 2-1 से बढ़त दिला दी।यह बढ़त ज्यादा देर नहीं रही 3 मिनट बाद बलिया के आकाश ने ही मैदानी गोल कर अपनी टीम को एक बार फिर बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय पर दोनों टीमें दो-दो गोल से बराबरी पर थी।आयोजक मंडल ने दोनो टीमों को पांच-पांच पेनल्टी शूटआउट दिया।जिसमें मऊ ने चार गोल किया और बलिया ने पांच गोल किया।इस प्रकार बलिया का कुल गोल 7 हो गया और मऊ का 6 गोल&period;<&sol;p>&NewLine;<p>इस पर बलिया की टीम 7-6 से विजेता बनी।इसके पूर्व केंद्रीय उपभोक्ता भंडार बलिया के चेयरमैन हृदय नारायण सिंह व पूर्व प्रधान छबीला यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया।रेफरी विरेंद्र सिंह&comma;जमाल आलम एवं अनिल यादव रहे जबकि कमेंट्री नवनीत सिंह व कमलेश कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से किया।इस मौके पर सपा के जिला अध्यक्ष राज मंगल यादव&comma;आकाश सिंह&comma;अजय शंकर शुक्ल&comma;प्रशांत कुमार सिंह&comma;सैफ अली अमित यादव&comma;अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।संचालन उमेश कुमार सिंह ने किया।गुरुवार को महेन गाजीपुर व नवानगर बलिया के बीच मैच खेला जायेगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कई वर्षो से बदहाल सड़क पर राहगीरों को झेलनी पड़ती है

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, एक वाहन क्षतिग्रस्त

सभी धार्मिक स्थलों पर लगेगी मुलायम की प्रतिमा-सनातन पांडेय