नरपतगंज में अमन-चैन के साथ मनाई गई बकरीद, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>नरपतगंज प्रखंड सहित फुलकाहा थाना क्षेत्र में गुरुवार को बकरीद &lpar;ईद-उल-अजहा&rpar; का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी&comma; जहां लोगों ने देश&comma; समाज और क्षेत्र में अमन-चैन&comma; भाईचारे एवं खुशहाली की दुआ मांगी।<br>ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। पूरे क्षेत्र में आपसी प्रेम&comma; भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का अनोखा माहौल देखने को मिला। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद नजर आया। फुलकाहा थाना पुलिस&comma; नरपतगंज थाना पुलिस&comma; घूरना थाना पुलिस एवं बसमतिया थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था संभाली गई। थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों&comma; प्रमुख चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। साथ ही पुलिस पदाधिकारी लगातार गश्त कर स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए थे। प्रशासन की सतर्कता एवं आम लोगों की समझदारी के कारण पूरे क्षेत्र में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों में हशीब अंसारी&comma; कासिम&comma; जफर हुसैन&comma; परवेज आलम एवं नवाबगंज मुखिया प्रतिनिधि अरुण यादव ने प्रशासन की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि आपसी भाईचारा&comma; सहयोग और सौहार्द ही क्षेत्र की सबसे बड़ी पहचान है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बकरीद को लेकर ग्रामीण इलाकों में पुलिस अलर्ट, गौरीचक और संपतचक में फ्लैग मार्च

विश्व आपातकाल दिवस पर एम्स पटना में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

फुलवारी शरीफ समेत मुस्लिम बहुल इलाकों में शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई बकरीद की नमाज