भव्य तैयारी के साथ मनाई जाएगी बाबा चौहरमल जयंती, रिकॉर्ड भीड़ की संभावना

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित<&sol;strong>। शिरोमणि बाबा चौहरमल स्मारक निर्माण समिति द्वारा 07 एवं 08 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले दो दिवसीय 41वें बाबा चौहरमल जयंती समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं&period; समिति के अध्यक्ष भाई दिनेश पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार समारोह में श्रद्धालुओं की रिकॉर्डतोड़ भीड़ उमड़ने की संभावना है और बड़ी संख्या में लोग बाबा चौहरमल के दर्शन के लिए फुलवारी शरीफ पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन 07 अप्रैल को संध्या 06&period;30 बजे चौहरमल पार्क&comma; चौहरमल नगर में किया जाएगा&comma; जबकि समापन समारोह 08 अप्रैल को उसी स्थान पर आयोजित होगा&period; दोनों ही दिनों में देर रात तक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समारोह के विशेष आकर्षण के रूप में चितकोहरा स्थित अंबेडकर चौक से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी&comma; जो विभिन्न मार्गों से होते हुए चौहरमल नगर पहुंचेगी&period; शोभा यात्रा में हाथी&comma; ऊंट&comma; घोड़ा&comma; पैदल जनसैलाब के साथ पारंपरिक हथियारों जैसे तलवार&comma; लाठी और भाला के करतब भी प्रदर्शित किए जाएंगे&comma; जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि दोनों दिनों की रात्रि में पारंपरिक लोक गाथाओं पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां&comma; सांस्कृतिक कार्यक्रम&comma; दार्शनिक खेलकूद और लोक कला से जुड़े आयोजन किए जाएंगे&period; खास तौर पर लौंडा नाच के माध्यम से बाबा चौहरमल की जीवनी और उनके सामाजिक योगदान को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों ने आम लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक जयंती समारोह को सफल बनाएं और बाबा चौहरमल के आदर्शों से प्रेरणा लें।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

फुलवारी में डकैती गिरोह पर शिकंजा, सरगना सोनू के इशारे पर एक और डकैत गिरफ्तार!

जीण माता शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं को पानी-शरबत वितरण

बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सहारा ओल्ड एज होम में जांच और परामर्श