तक्षशिला कॉलेज में 15 दिवसीय सूक्ष्म शिक्षण कार्यशाला शुरू

&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> हिन्दुनी स्थित तक्षशिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी&period;एड&period; प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं के लिए 15 दिवसीय सूक्ष्म शिक्षण कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन इस्लामिया टीचर ट्रेनिंग कॉलेज&comma; फुलवारी शरीफ के सहायक आचार्य वरुण कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को सूक्ष्म शिक्षण की अवधारणा&comma; उसकी उपयोगिता&comma; विभिन्न स्किल्स और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूक्ष्म शिक्षण एक ऐसी प्रभावी तकनीक है&comma; जिसके माध्यम से शिक्षक अपने शिक्षण कौशल को विकसित करते हैं और कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावशाली बना सकते हैं। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस कार्यशाला में लगभग 200 शिक्षक प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं&comma; जिन्हें सूक्ष्म शिक्षण की बारीकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान डायरेक्टर इकबाल अहसान ने सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए मेहनत और लगन के साथ सीखने का आह्वान किया। वहीं प्राचार्या डॉ&period; सविता सिन्हा ने प्रशिक्षुओं को एकाग्रता के साथ प्रशिक्षण ग्रहण करने की सलाह दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या ने सहायक आचार्य वरुण कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना सिटी में सजी ‘कैमरे में धड़कता शहर’ फोटो प्रदर्शनी

काजीकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध के कटाव प्रभावित हिस्से का पथ निर्माण मंत्री इं. कुमार शैलेंद्र ने किया निरीक्षण

पटना ट्रैफिक जवानों का सम्मान, CSR के तहत छाता और टिफिन बैग वितरित