अयर्व क्लिनिक की आठवीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> <strong>नालंदा&comma; राकेश <&sol;strong>&colon; नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ नाला रोड शिवपुरी स्थित अयर्व क्लिनिक की आठवीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस खास मौके पर कान&comma; नाक&comma; गला एवं मुंह कैंसर विशेषज्ञ डॉ&period; शंभू शरण गुप्ता ने अपने चिकित्सा क्षेत्र के अनुभव और योगदान पर विस्तार से चर्चा की।अयर्व क्लिनिक में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य लोग&comma; चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ और बड़ी संख्या में मरीज एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया। क्लिनिक के आठ वर्षों की सफल यात्रा को याद करते हुए उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डॉ&period; गुप्ता ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में अयर्व क्लिनिक ने अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से कान&comma; नाक&comma; गला एवं मुंह कैंसर के मरीजों को बेहतर उपचार प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि एंडोस्कोपिक&comma; लेजर और माइक्रो सर्जरी के जरिए सैकड़ों मरीजों का सफल इलाज किया गया है। उन्होंने कहा कि 2821 कान के मरीजों का सफल सर्जरी किया गया है एवं 1085 टॉन्सिल एवं 223 नाक 212 थायराइड थायराइड एवं 134 सिस्ट का सफल सर्जरी किया गया&comma; जिसमें विभिन्न स्पेशलिस्ट चिकित्सकों का पूर्ण सहयोग मिला है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डॉ&period; गुप्ता ने चिकित्सा क्षेत्र में अपने योगदान पर चर्चा करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य नालंदा जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बड़े शहरों जैसी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ&period; स्नेहा सुमन ने नालंदा जिले के मीडिया कर्मियों&comma; सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम जनता का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही आयर्व क्लिनिक आज सफलता के इस मुकाम तक पहुंच पाया है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आठ वर्षों की इस सफल यात्रा के साथ अयर्व क्लिनिक ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित की है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में भी यह संस्थान मरीजों को बेहतर और सुलभ उपचार प्रदान करता रहेगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मगध सम्राट जरासंध स्मारक का प्रथम वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा

हाथी का आतंक, तेलहारा गांव में देखा गया, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई

अनियंत्रित स्कार्पियो ने टोटो में मारी टक्कर करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल!