विशेष नामांकन अभियान की सफलता के लिए जागरूकता रैली निकाली गयी

<p><strong>मनेर&lpar;आनंद मोहन&rpar;&colon;<&sol;strong> सोमवार को मनेर प्रखंड अंतर्गत सुअरमरवा गांव के प्राथमिक विद्यालय सूअरमरवा अनुसूचित जाति के तत्वाधान में शैक्षिक सत्र 2021- 22 में कक्षा 1 से 5 के अनामांकित एवं छीजीत बच्चों के लिए 8 मार्च से 20 मार्च 2021 तक प्रवेशोत्सव विशेष नामांकन अभियान चलाने के लिए प्रभात फेरी सह जागरूकता रैली निकाली गई। इस जागरुकता रैली को विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष खुशबू देवी और सचिव सरिता देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता अभियान के लिए सुअरमरवा के गलियों में हम बच्चों का नारा है। शिक्षा अधिकार हमारा है&comma; बच्चे मांगे प्यार दो। शिक्षा का अधिकार दो&comma; पापा सुन लो विनय हमारी। पढ़ने की है उम्र हमारी&comma; सर्व शिक्षा का अभियान। सबको मिले प्राथमिक ज्ञान&comma; सर्व शिक्षा का है कहना। पढ़ने जाए भाई-बहना&comma; शिक्षा ऐसी सीढ़ी है। जिससे चलती पीढ़ी है&comma; मिडडेमील हम खाएंगे। स्कूल में पढ़ने जाएंगे&comma; दीप से दीप जलाएंगे। साक्षर देश बनाएंगे&comma; हम भी स्कूल जाएंगे । पापा का मान बढ़ाएंगे&comma; बहुत हुआ अब चूल्हा-चौका। लड़कियों को दो पढ़ने का मौका&comma; मम्मी-पापा हमे पढाओ। स्कूल में चलकर नाम लिखाओ&comma; लड़का- लड़की एक समान। यही संकल्प&comma; यही अभियान&comma; घर-घर मे चिराग जलेगा। हर बच्चा स्कूल चलेगा&comma; इक्कीसवीं सदी की यही पुकार। शिक्षा है सबका अधिकार&comma; शिक्षा से देश सजायेंगे। हर बच्चे को पढ़ायेंगे&comma; अनपढ़ होना है अभिशाप। अब ना रहेंगे अंगूठा छाप&comma; पढ़ेंगे&comma; पढ़ायेंगे। उन्नत देश बनाएंगे&comma; पढ़ी-लिखी नारी&period;<&sol;p>&NewLine;<p>घर-घर की उजियारी&comma;घर-घर विद्या दीप जलाओ। अपने बच्चे सभी पढाओ&comma; एक भी बच्चा छूटा&period; संकल्प हमारा टूटा&comma;अब ना करो अज्ञानता की भूल&period; हर बच्चे को भेजो स्कूल&comma; आधी रोटी खाएंगे। स्कूल जरूर जाएंगे&comma;हिन्दू- मुस्लिम&comma; सिख-ईसाई। मिलकर के सब करे पढाई &comma; कोई ना छूटे अबकी बार। शिक्षा है सबका अधिकार। गगन भेदी नारे गूंजते रहे। रैली में प्रधान शिक्षक मनोज कुमार चौरसिया&comma; शिक्षिका नरगिस खान&comma; विद्यालय शिक्षा समिति सदस्य रंजू देवी&comma; नीलम देवी&comma; जीविका की पूर्व सदस्या सहित कई लोगों ने भाग लिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

विश्व श्रवण दिवस पर एम्स पटना ने दिया जागरूकता का संदेश

बजट बैठक में टैक्स वसूली पर जोर, बकाया खत्म करने का लक्ष्य

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग बी.एड. कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया