विश्व थैलेसीमिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 200 से अधिक छात्राओं ने लिया भाग

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा रघुनाथ बालिका उच्च विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों एवं 200 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ&period; अमिता सिन्हा&comma; डॉ&period; शिल्पी एवं डॉ&period; संध्या ने थैलेसीमिया के प्रति जागरूकता&comma; बचाव एवं समय पर जांच की आवश्यकता पर जानकारीपूर्ण एवं प्रेरणादायक संबोधन दिया। वक्ताओं ने कहा कि थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता और समय पर स्क्रीनिंग बेहद जरूरी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>छात्राओं की जानकारी बढ़ाने और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करने के लिए प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया&comma; जिसमें छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में विभाग के सीनियर रेजिडेंट एवं पीजी छात्र भी मौजूद रहे। प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम के समापन पर यह संदेश दिया गया कि सार्वभौमिक स्क्रीनिंग&comma; काउंसलिंग और प्रसव पूर्व जांच के माध्यम से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के जन्म को रोका जा सकता है। वक्ताओं ने कहा कि जीन को बदला नहीं जा सकता&comma; लेकिन दो कैरियर जीन को एक साथ आने से रोका जा सकता है। कार्यक्रम में छात्राओं की सक्रिय सहभागिता ने जागरूकता अभियान को सफल बनाया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

महावीर कैंसर संस्थान में वर्ल्ड हॉस्पीस एंड पैलिएटिव केयर डे के अवसर परपैलिएटिव केयर पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

आशाओं ने मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, सीएमओ ने दिया भरोसा

धमदाहा अनुमंडल अस्पताल के औचक निरीक्षण में मिलीं भारी कमियां, सिविल सर्जन व प्रशासन को लगी सख्त फटकार