स्कूली बच्चों के बीच नागरिक सुरक्षा के बारे में जानकारी दी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की पटना सिटी उपशाखा इकाई ने गुरुवार को हाजीगंज स्थित अरोड़ा इंटरनेशनल स्कूल प्रांगण में के जे आर सी बच्चों के साथ नागरिक सुरक्षा बिहार को बखूबी जोड़ दिया।<br>नागरिक सुरक्षा बिहार ने बहु आपदा वाले राज्य के स्कूलों से बच्चों को प्रशिक्षण हेतु अपने स्वयंसेवक भेजें। यही नहीं आपदा से जुड़ी हुई नुक्कड़ नाटक की टीम भी भेजी गई और इस टीम ने मनोरंजन के साथ-साथ सी पी आर कैसे करें इसका प्रदर्शन कर बच्चों को बताया गया। इसके उपरांत नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवकों ने जिसमें मयंक शेखर सूरज&comma; रमणकांत रंजन समेत दो दो महिला स्वयंसेवक शामिल थी। उन लोगों ने मैनिक्विन की मदद से सीपीआर का जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं जे आर सी के बच्चों को आपातकालीन बचाव की विधियां खासकर हाथ के माध्यम से कैसे की जाएगी का भी प्रदर्शन किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उपस्थित बच्चों ने प्रदर्शन की गई विधियों का पुन&colon; प्रदर्शन किया। मौके पर उद्घाटनकर्ता&nbsp&semi; तथा जिनकी देखरेख में यह कार्यक्रम चल रहा था नागरिक सुरक्षा बिहार में पदस्थापित आरक्षी उप महानिरीक्षक&comma; भारतीय पुलिस सेवा अनुसुइया रण सिंह साहू ने सभी के सहयोग की सराहना की तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविन्द कानोडिया चेयरमैन इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी पटना सिटी ने की। उन्होंने बताया कि ये तीन दिवसीय प्रशिक्षण हैं। इसमें करीब सौ बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। स्वागत स्कूल के प्राचार्य डॉ अमरेन्द्र कुमार ठाकुर ने किया। धन्यवाद सचिव तारा झुनझुनवाला ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रशिक्षक डॉ श्रवण कुमार सिंह&comma; अनंत अरोड़ा&comma; श्वेता ड्रोलिया&comma; रोली बूबना&comma; कविता अरोड़ा&comma; बाबा विवेक द्विवेदी&comma; संजीव देवड़ा&comma; राजेश चौधरी&comma; आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

एक-एक पल है अनमोल : नवजात शिशुओं को जीवनदान देने के लिए एम्स पटना ने ‘हेल्थकेयर हीरोज़’ को किया सशक्त

कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर में ग्रेजुएशन डे व पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

भक्ति और परंपरा के संगम में उमड़ा जनसैलाब, 100 वर्षों से जीवित है मोतीलाल बांका अखाड़ा की विरासत