यातायात डीएसपी अनिल कुमार को सेवा विस्तार मिलने पर ऑटो मेन्स यूनियन ने दी बधाई

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>ऑटो मेन्स यूनियन बिहार के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को यातायात पुलिस उपाधीक्षक &lpar;द्वितीय&rpar; अनिल कुमार से मुलाकात कर बिहार सरकार द्वारा उन्हें एक वर्ष का सेवा विस्तार दिए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके कार्यों की सराहना करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार भी व्यक्त किया। यूनियन के महासचिव अजय कुमार पटेल ने कहा कि अनिल कुमार ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा जाम की समस्या के समाधान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके सेवा विस्तार से राजधानी की यातायात व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के अध्यक्ष प्रवीण सिंह&comma; कार्यकारी अध्यक्ष पप्पू कुमार&comma; उपाध्यक्ष कृष्णा शर्मा&comma; विकास कुमार एवं कुंदन कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल थे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने यातायात पुलिस उपाधीक्षक से पटना में यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा आम लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य जारी रखने का अनुरोध किया। अनिल कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि यातायात पुलिस राजधानी में जाम की समस्या से निजात दिलाने तथा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरी तत्परता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी के सामस बुजुर्ग दौरे को लेकर शेखपुरा प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग

जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल तथा केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जल अनुसंधान पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया

भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों का संवाद, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर सहमति