गया में गौ सेवा आश्रम की संचालिका संगीता बहन पर हमला, प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से लोगों में आक्रोश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&sol;फुलवारीशरीफ&comma; अजित<&sol;strong>। गया जिले के भुसुण्डा स्थित श्री गयागदाधर नंदी गौ आश्रम की संचालिका संगीता बहन पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किए जाने की घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है&period; संगीता बहन निराश्रित और लावारिस गौवंशों की सेवा के लिए जानी जाती हैं&period; नगर निगम भी सड़कों से पकड़े गए गौवंशों को आश्रम में भिजवाता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मिली जानकारी के अनुसार 02 सितम्बर 2025 को गौवंश मालिकों में से एक ने रास्ते में संगीता बहन को मारपीट कर घायल कर दिया&period; घटना में उनका चेहरा जख्मी हो गया और दांत तक टूट गए&period; परिजनों का कहना है कि पीड़िता ने इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गया&comma; विष्णुपद थाना और मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत दी है&comma; लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भारतीय लोकहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुदेव श्री प्रेम ने इस घटना को गंभीर बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है&period; साथ ही राज्य के पुलिस महानिदेशक से दूरभाष पर बात कर मामले की पूरी जानकारी दी है&period; पुलिस महानिदेशक ने गया पुलिस अधीक्षक और संबंधित थाना प्रभारी को कार्रवाई का निर्देश दिया है&comma; लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रेम ने अपने पत्र में कहा है कि &OpenCurlyDoubleQuote;बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर सरकार करोड़ों रुपये के विज्ञापन छपवाती है&comma; लेकिन धरातल पर हालात शून्य हैं&period; संगीता बहन जैसी समाजसेवी महिला को सरेआम पीटा जाता है और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पत्र की प्रतिलिपि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह&comma; मुख्यमंत्री नीतीश कुमार&comma; पुलिस महानिदेशक बिहार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गया को भी भेजी गई है&period; संगीता बहन को अब तक पुलिस सुरक्षा नहीं मिल सकी है&period; स्थानीय लोगों में प्रशासनिक उदासीनता को लेकर गहरा आक्रोश है और शीघ्र कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

निजी स्कूलों पर सख्ती, RTE के तहत 25% गरीब बच्चों को देना होगा मुफ्त दाखिला

रेल थाना हाथीदह की बड़ी कार्रवाई: ट्रेन में चोरी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार!

गुप्त सूचना पर कार्रवाई : नाला के पास से 22.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार!