अटल जी और मालवीय जी ने सुशासन, शिक्षा की नींव रखी : सम्राट

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटना&comma; न्यूज क्राइम 24।<&sol;mark><&sol;strong> भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आज कहा कि पंडित मदनमोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्मजयंती की पूर्व संध्या पर हम एकत्रित है। इन दोनों ने सही अर्थों में सुशासन&comma; शिक्षा और संस्कार की नींव रखी। मालवीय जी ने बीएचयू के निर्माण के लिए कई कुर्बानियां दी। कवि&comma; राजनेता अटल बिहारी वाजपेई जी ने देश में सुशासन स्थापित कर दिखाया। उससे पहले सुशासन शब्द से लोग परिचित तक नहीं थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सनातन संस्कृति चेतना परिषद के तत्वाधान में पटना के विद्यापति भवन में सुशासन&comma;शिक्षा और संस्कार के प्रतीक भारत माता के दो गौरव पुत्र अटल बिहारी वाजपेयी एवं पंडित मदनमोहन मालवीय के जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित शिक्षा&comma;संस्कार और सुशासन संकल्प सभा को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि वाजपेई जी सारी चीजों को बारीकी से तय करते थे। उन्होंने मंत्रिमंडल में सदस्यों की सीमा तय कर दी। उससे पहले मंत्रियों की संख्या कुछ भी हो सकती थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री चौधरी ने कहा कि वाजपेई जी ने लोगों को कानून का सम्मान करना सीखा दिया। उन्होंने तब कहा था कि आज जो लोग हम पर हंस रहे हैं कल लोग उन पर हंसेंगे। आज वही स्थिति कांग्रेस की हो गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि ब्राह्मण कल भी श्रेष्ठ थे&comma; आज भी श्रेष्ठ हैं और कल भी रहेंगे। भविष्य को बताने वाला और भविष्य की चिंता करने वाला ही श्रेष्ठ है। उन्होंने कहा कि आज कई लोग कहते हैं कि ब्राह्मण भीख मांगते हैं&comma; लेकिन एक ब्राह्मण ही है जो भीख मांगकर भी समाज को खड़ा करने का काम करते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने जोर देकर कहा कि आज बिहार में शराब&comma; जमीन और बालू माफिया को हटा दिया जाए तो बिहार में सुशासन स्थापित हो जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिहार में भाजपा को लाइए और वादा करता हूं कि भाजपा आपके सपने को साकार करेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों की चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज विचार करना होगा कि बिहार कहां जा रहा है&comma; अटल जी ने जो सपना देखा था वह कैसे पूरा हो।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा जो कमिटमेंट करती है&comma; वह पूरा करती है। भाजपा का 1950 में भी भव्य राम मंदिर के निर्माण का कमिटमेंट था&comma; 1980 में भी यह कमिटमेंट था और आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर तैयार है। आज जम्मू कश्मीर से धारा 370 उखाड़ कर फेंक दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएमके नेता दयानिधि मारन के एक बयान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सही अर्थों में वे बिहार में अपने इंडी गठबंधन के सहयोगी को गाली दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरी हम जरूर करते हैं&comma; लेकिन सम्मान से करते हैं। बिहार के लोगों के पास बुद्धि होता है। उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन और गुरुकुल जैसी शिक्षा व्यवस्था स्थापित करना है&comma; तभी विकास होगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि बिहार की जनता लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 40 में से 40 सीट भाजपा के खाते में डालकर बिहार के बदलाव की नींव रखेगी। उन्होंने कहा कि 2025 में बिहार में भाजपा की सरकार बनाइए और फिर डबल इंजन की सरकार होगी तो बिहार भी सुंदर और विकसित बनेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने अपने संबोधन में कहा कि अटल जी ने लोगों के बेहतर जीवन के लिए कई व्यवस्थागत बदलाव किए। उन्हें लोकतंत्र को मजबूत करने और देश में संपर्क क्रांति लाने के लिए हमेशा याद किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री राय ने कहा कि मालवीय जी ने शिक्षा के महत्व को पहचान कर ली थी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय में &&num;8220&semi;भारतीयत्व&&num;8221&semi; के लिए काम करने के लिए आत्मविश्वास और शक्ति पैदा करने का दोनों का संघर्ष उनकी अंतिम सांस तक चला। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया। इस मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विधायक जीवेश मिश्रा&comma; बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सह संयोजक अरविंद ठाकुर&comma; सत्येंद्र राय&comma; मनीष शुक्ला&comma; विंध्याचल पाठक&comma; राकेश&comma; विशेश्वर ओझा&comma; सजल झा &comma; रीता शर्मा&comma; राजू झा&comma; संजीव मिश्रा&comma; शैलेश त्रिपाठी&comma; चांदनी पांडे&comma; अर्चना ठाकुर &comma;सीमा झा&comma; सीमा पांडे &comma;आनंद मिश्रा&comma; रविकांत पांडे&comma; मनीष तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन विंध्याचल पाठक ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सत्येंद्र राय ने किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन