आशा कार्यकर्ता के पती को अपराधियों ने गोलियों से भूना, मौत!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बिहटा&lpar;आनंद मोहन&rpar;&colon; <&sol;strong>बिहटा थाना क्षेत्र के गुरुवार की देर रात में अल्हनपुरा मार्ग के मीरा झा के पास अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। मृतक युवक की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के पांडेचक गांव निवासी स्व&period; राम नरेश सिंह के 45 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पहले रेफरल अस्पताल भेजा जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ&period;कृष्ण कुमार ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक की पत्नी एवं बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजकर मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिहटा थाना के पाण्डेयचक निवासी रंजीत कुमार बिहटा के रेफरल अस्पताल में जन औषधि केंद्र में प्राइवेट नौकरी करते थे। पत्नी आशा देवी कार्यकर्ता के रूप में तैनात हैं। गुरुवार की देर रात में करीब साढ़े नौ बजे युवक अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। बिहटा-अल्हनपुरा मार्ग में डॉ मीरा झा के क्लिनिक से थोड़ा आगे बढ़ने पर पहले से घात लगाकर बैठे हथियारबंद अपराधियों ने एका- एक कर तीन गोली मार दी&period; गोलीबारी की घटना से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने घटनास्थल पर पहुंचे और पुरे मामले की बारीकी से जांच की। एवं उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्ति को तीन गोली शरीर में लगी है। घटनास्थल से एक खोखा मिला है&comma; हत्या का कारण पता करने में लगे हुए हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया