अररिया के मोस्ट वांटेड अपराधी विनोद राठौर उर्फ विनोद यादव गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> अररिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने जिले के टॉप-10 मोस्ट वांटेड अपराधियों में शामिल कुख्यात विनोद राठौर उर्फ विनोद यादव को गिरफ्तार कर लिया है। जिसपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और यह कई संगीन मामलों में वांछित था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राठौर की गिरफ्तारी महलगांव थाना क्षेत्र के करियाँत कैंप के पास वाहन चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस ने इसके पास से 2 किलो से अधिक गांजा&comma; एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस सूत्रों के मुताबिक&comma; यह वही अपराधी है जिसने हाल ही में अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह को मोबाइल पर रंगदारी और जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा फारबिसगंज और सहायक खजांची थाना क्षेत्रों में रंगदारी&comma; लूट और फायरिंग जैसे कई आपराधिक मामलों में भी यह वांछित था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एसपी अंजनी कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा कि विनोद राठौर सात वर्षों तक नेपाल की जेल में मादक पदार्थ के मामले में बंद था। जेल से रिहा होने के बाद वह सिलीगुड़ी में छिपा हुआ था और सीमांचल के एक सक्रिय गैंग के लिए शूटर के तौर पर काम कर रहा था। एसपी ने बताया कि विनोद राठौर एक भू-माफिया के लिए जमीन कब्जाने की फिराक में था&comma; तभी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के साथ ही अररिया पुलिस ने एक बड़ी राहत की सांस ली है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

छत्तीसगढ़ में आईईडी विस्फोट में 4 जवान शहीद

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर शेखपुरा में जागरूकता रथ को किया गया रवाना

पटना मेट्रो जल्द पूरा करें, 11 सैटेलाइट टाउनशिप पर तेजी से काम हो : सीएम सम्राट चौधरी का निर्देश