खरीद, जिंदापुर और पुरुषोत्तम पट्टी ग्राम समूह के अलावा रामपुर नंबरी व रेंगहा में चल रहे कटानरोधी कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बलिया&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने सरयू नदी पर निर्माणाधीन दरौली घाट पुल के डाउनस्ट्रीम में खरीद&comma;जिन्दापुर और पुरुषोत्तम पट्टी ग्राम समूह के सुरक्षार्थ चल रहे कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां गांव के लोगों से नदी की धारा और चल रहे कटानरोधी कार्यों के बारे में बातचीत की और बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बाढ खंड के अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्र बताया कि आसपास के गांवों को कटान से बचाने के लिए एक किलोमीटर तक 20 मीटर लंबे नीचे दो लेयर और ऊपर एक लेयर जिओट्यूब डाला जाएगा। इसके साथ ही पारक्यूपाइन का भी इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए 15 दिन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को कार्यों में तेजी लाने और तय मानक एवं गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने लोगों को कटान से बचाव हेतु आश्वस्त किया। वहां उपस्थित गांव के लोगों ने भी चल रहे कटानरोधी कार्यों को लेकर संतुष्टि जाहिर की।इस मौके पर बाढ़ खंड और सेतु निगम के अधिकारी मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके अलावा जिलाधिकारी ने रामपुर नंबरी और रेंगहा में चल रहे कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता ने बताया कि यहां पर 70&percnt; काम हो चुका है।30 जून तक सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग

झोपड़ी को ग्रामीणों की मदद से उजाडवाया, पीड़ित का आरोप विधायक के इशारे पर जमीन को किया जा रहा कब्जा

बन्नू बिरादरी कमेटी का भव्य लंका दहन, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान